19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#NagarNigamIndore : वार्ड 82 के रहवासियों के लिए खुश खबर, आपके क्षेत्र का सबसे पहले बनेगा मास्टर प्लान

महापौर ने प्रमुख आर्किटेक्ट व निगम अधिकारियों के साथ की बैठक।

2 min read
Google source verification
#NagarNigamIndore : वार्ड 82 के रहवासियों के लिए खुश खबर, आपके क्षेत्र का सबसे पहले बनेगा मास्टर प्लान

#NagarNigamIndore : वार्ड 82 के रहवासियों के लिए खुश खबर, आपके क्षेत्र का सबसे पहले बनेगा मास्टर प्लान

इंदौर. इंदौर के सभी 85 वार्डों का मास्टर प्लान बनाने के काम की शुरुआत नगर निगम ने कर दी। सबसे पहले वार्ड 82 का मास्टर प्लान बनेगा। इसमें न सिर्फ वार्ड की वर्तमान स्थिति की जानकारी होगी, बल्कि भविष्य में यहां किस तरह से और किस प्रकार के काम होंगे, इसकी भी जानकारी होगी। शहर को डिजिटल सिटी बनाने की घोषणा महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम बजट पेश करने के दौरान की है। डिजिटल सिटी में वार्डों के मास्टर प्लान एक महत्वपूर्ण अंग है। इसके तहत डिजिटल इंदौर की ऐप पर वार्डों की सारी जानकारी उपलब्ध होगी। किस तरह से वार्डों का डिजिटल मास्टर प्लान बनाया जाएगा, इस पर काम शुरू हो चुका है। गुरुवार को महापौर ने शहर के प्रमुख आर्किटेक्ट शरद शर्मा, दीप्ति व्यास, अनंत मुकाती, श्रुति पुरोहित व निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें वार्ड 82 का एक बेस मॉडल भी रखा गया। इस मॉडल में वार्ड की वर्तमान आबादी, मौजूद कॉलोनियों, कहां-कहां सीवरेज लाइन है, स्टॉर्म वाटर लाइन, पानी की लाइन, कनेक्टेड वार्ड में क्या लाइन है, उद्यानों की जानकारी आदि की भी जानकारी मौजूद थी। तय किया गया कि इसकी डिजिटल मैपिंग करने के साथ ही वार्ड में जो वर्तमान में व्यवस्थाएं हैं, उनको और यहां खाली स्थानों का किस तरह उपयोग हो सकता है, उसकी प्लानिंग भी की जाए। उसे लगातार अपडेट करने की भी व्यवस्था की जाए, ताकि वर्तमान स्थिति के साथ ही भविष्य की प्लानिंग भी हो सके। इसी तरह से सभी 85 वार्डों के मास्टर प्लान भी तैयार होंगे।
.........

मास्टर प्लान में वार्डों की ये जानकारी रहेगी

- वार्ड का नक्शा, क्षेत्रफल और जनसंख्या।

- वार्ड में स्थित रोड, सीवरेज लाइन, पेयजल लाइन, स्टॉर्म वाटर लाइन, उद्यान, शासकीय भूमि, ग्रीन बेल्ट, स्कूल-कॉलेज, व्यावसायिक संस्थाएं, फुटपाथ आदि।

- विकास काम किस मोड पर कार्य किया गया है। उसकी पूरी जानकारी।

- रोड नेटवर्क कनेक्टीविटी, सीवरेज कनेक्टिविटी, मेजर रोड, सर्विस रोड की स्थिति, पार्किंग व्यवस्था, लोक परिवहन कनेक्टिविटी का भी सर्वे कर उसकी जानकारी शामिल की जाएगी।

- किसी भी काम की स्वीकृति होते ही उसकी जानकारी अपडेट करने की व्यवस्था रहेगी।

............
ये होगा फायदा
- जनता के बीच में ये सभी जानकारी रहेगी।
- कामों का पब्लिक ऑडिट आसानी से हो सकेगा।
- एक ही क्षेत्र में एक ही काम को कई-कई बार कराने के खेल पर रोक लगेगी।
- अवैध कॉलोनियों और अवैध बसाहट पर भी रोक लगेगी।
......

वर्जन
हम डिजिटल सिटी की परिकल्पना कर रहे हैं। इसके लिए वार्डों की भी प्लानिंग की जा रही है। इसमें वहां होने वाले कामों की जानकारी हमेशा ऑनलाइन रहेगी। इससे यदि अधिकारी बदल जाएं या कोई नया व्यक्ति पार्षद भी बने तो पहले से जो काम हुए हैं या जो चल रहे हैं, उसकी जानकारी उसे रहे। साथ ही इससे निगम को नए निर्माण और संधारण कामों को करने में भी आसानी होगी।
- पुष्यमित्र भार्गव, महापौर