18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुछ राशियों पर भारी है 13 जुलाई तक का वक्त, इन पर मेहरबान रहेगा भाग्य

13 जुलाई तक का समय सभी राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

5 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Jul 08, 2019

indore

कुछ राशियों पर भारी है 13 जुलाई तक का वक्त, इन पर मेहरबान रहेगा भाग्य

इंदौर. 13 जुलाई तक का समय सभी राशि के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मेष राशि वाले कोई निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। वृषभ राशि वाले खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे। मिथुन राशि वाले किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हैं। सिंह राशि वालों के जीवन में खुशियां आएगी। वृश्चिक राशि वालों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। मीन राशि वाले जातक किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। टैरो कार्ड रीडर रूही जैन के मुताबिक कन्या राशि वाले लोग इस सप्ताह पैसों की परेशानी से जूझेंगे।

मेष : इस सप्ताह बने हुए काम बिगड़े नजर आएंगे। किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिससे काम रुक सकता है और नुकसान होने की आशंका है। आप कोई निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे। ज्यादा सोचने से आपकी तबीयत पर भी प्रभाव पड़ सकता है। धैर्य रखने और शांति से बात को सुनने-समझने का प्रयास करें।
प्रोफेशन : पार्टनर से बहस हो सकती है। एक दूसरे से खुलकर बात करें।
प्रेम : पार्टनर के साथ मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग : पीला, सफेद
शुभ दिन : रविवार, मंगलवार

वृषभ : इस सप्ताह नए दोस्त बन सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे और ये दोस्ती लंबे समय तक रहेगी। साथ ही बिजनेस भी कर सकते हंै। आपको अचानक कहीं से मदद भी मिल सकती है, जो आपने सोचा नहीं था। इस सप्ताह आप खुद को अकेला महसूस नहीं करेंगे।
प्रोफेशन : नया काम करने का योग बनेगा। ऑफिस में तरक्की मिल सकती है।
प्रेम : इस सप्ताह शादी की बात पार्टनर के साथ पक्की हो सकती है।
शुभ दिन : मंगलवार, शुक्रवार
शुभ रंग : नीला, गुलाबी

मिथुन : यह सप्ताह कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। हेल्थ से सबंधित परेशानियां आ सकती हैं। अगर कुछ छोटी भी बीमारी है तो उसका उपचार करवाए वरना ये बड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस सप्ताह आप किसी बड़ी समस्या में फंस सकते हंै, सावधानी रखें।
प्रोफेशन : इस सप्ताह बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
प्रेम : पार्टनर की किसी बात से आपका दिल टूट सकता है।
शुभ रंग : लाल, सफेद
शुभ दिन : गुरुवार, शनिवार

कर्क : अपनी चतुराई से अपना काम निकलवाने में सफल हो जाएंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। इस सप्ताह दिल के बजाय दिमाग से काम ले तो आपके हित में रहेगा। आप किसी काम में हिस्सा ले सकते हंै। मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सफल सत्ताधारी व्यक्ति से मुलाकात भी संभव है।
प्रोफेशन : ऑफिस में बॉस से किसी काम के लिए तारीफ मिल सकती है।
प्रेम : पार्टनर का व्यवहार आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग : नारंगी, पीला
शुभ दिन : शनिवार, रविवार

सिंह : इस सप्ताह परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हंै। यात्रा सुखद रहेगी। इस सप्ताह आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हिस्सा जरूर लेंगे। जीवन में नई खुशियां आएंगी। मन में होगी। आप कभी किसी बात को लेकर बहुत उत्साहित भी हो सकते हैं पर आपेक्षित परिणाम न मिलने से मन उदास रह सकता है।
प्रोफेशन : आपका काम ठीक रहेगा। नए अवसर मिल सकते हैं।
प्रेम : इस सप्ताह पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हंै।
शुभ दिन : रविवार, सोमवार
शुभ रंग : पीला, सफेद

कन्या : इस सप्ताह आपको पैसों की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सोच-समझकर खर्चा करें वरना आगे जाकर परेशानी होगी। रुका हुआ पैसा, जो मिलने वाला था वो नहीं मिल पाएगा। आने वाले समय के लिए सेविंग करना जरूरी है। आप दूसरा कोई नया छोटा-मोटा काम भी शुरू कर सकते हैं।
प्रोफेशन : इस सप्ताह नए बिजनेस की शुरुआत हो सकती है।
प्रेम : पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।
शुभ दिन : गुरुवार, शुक्रवार
शुभ रंग : लाल, बैंगनी

तुला : इस सप्ताह कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती है। आपको सकारात्मक सोच रखनी चाहिए, जिससे काम बनें। जो आपके पास है उसे देखें, जो आपके पास नहीं है, उसके पीछे सोच कर अपना समय खराब ना करें। भावनात्मक रूप से भी खुद को कमजोर महसूस करेंगे। आलस्य का त्याग करें।
प्रोफेशन : ऑफिस में किसी बात को लेकर बॉस से कहासुनी हो सकती है।
प्रेम : पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकता है।
शुभ रंग : नीला, सफेद
शुभ दिन : मंगलवार, शनिवार

वृश्चिक : इस सप्ताह अधूरे काम पूरे होने का योग है। अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। लंबे समय से अगर कोई कानूनी केस चल रहा हो तो इस सप्ताह उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। परिवार वालों की सलाह जरूर लें।
प्रोफेशन : इस सप्ताह कोई नया बिजनेस प्लान कर सकते हैं।
प्रेम : पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शुभ दिन : शनिवार, रविवार
शुभ रंग : पीला, गुलाबी

धनु : इस सप्ताह घर में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अगर विवाह की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है। मन खुश रहेगा। जितना आपने सोचा नहीं था, उससे भी अधिक आपको मिलेगा। समय आपके अनुकूल है। सारे काम सफलतापूर्वक होंगे।
प्रोफेशन : इस सप्ताह कोई बड़ी बिजनेस डील मिल सकती है, जो कि भविष्य में आपको फायदा देगी।
प्रेम : इस सप्ताह पार्टनर से कोई उपहार मिल सकती है। समय अच्छा है।
शुभ रंग : लाल, नीला
शुभ दिन : बुधवार, गुरुवार

मकर: इस सप्ताह विदेश घूमने जा सकते हैं। विदेश में कोई नए काम की शुरुआत हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। इस सप्ताह आप कोई बड़े निर्णय भी ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऊंचे अधिकारी आपका साथ देंगे। किसी प्रभुत्व वाले राजनीति व्यक्ति के संपर्क में भी आ सकते हैं। आपको फायदा मिलेगा।
प्रोफेशन : इस सप्ताह नए बड़े कारोबार की शुरुआत हो सकती है।
प्रेम : पार्टनर के साथ समय आपके अनुरूप बीतेगा। संबंधों में और मजबूती आएगी।
शुभ रंग : कत्थई, हरा
शुभ दिन : गुरुवार, शुक्रवार

कुंभ : इस सप्ताह खुद को आत्मविश्वास से परिपूर्ण पाएंगे। मन में जो उदासी थी, वह खत्म हो जाएगी। एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। सारे काम अच्छी तरह से अपने अंजाम तक पहुंचेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। अपनी माता की सेवा जरूर करें या उन्हें कोई उपहार अवश्य दें। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
प्रोफेशन : इस सप्ताह ऑफिस में तरक्की मिल सकती है। पदोन्नति भी संभव है।
प्रेम : अपने मन पसंद पार्टनर के साथ शादी होने के योग हैं।
शुभ रंग : सफेद, जामुनी
शुभ दिन : सोमवार, मंगलवार

मीन : इस सप्ताह कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आप पर लोग झूठे इल्जाम लगा सकते हैं, जिससे आपका मन विचलित रहेगा। संभल कर रहें। ज्यादा किसी पर भरोसा ना करें। मन में अरूक्षण की भावना रह सकती है। परिवार का ध्यान रखें। पैसों की कमी बनी रहेगी। मन चाहा काम पूरे नहीं हो पाएंगे।
प्रोफेशन : बिजनेस शुरू करने का अनुकूल समय नहीं है। इंतजार है।
प्रेम : पार्टनर आपके मन की बात को समझेगा, जिससे आपका मनोबल बदलेगा।
शुभ दिन : सोमवार, गुरुवार
शुभ रंग : लाल, हरा