29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति देर से घर पहुंचा तो हो गई यह अनहोनी….

करवा चौथ की खुशी मातम में बदली पत्नी के बाद पति ने भी खाया जहर, दोनों ने तोड़ा दम  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

jay dwivedi

•

Updated: 15 Oct 2022, 8:26 PM IST

पति देर से घर पहुंचा तो हो गई यह अनहोनी....

पति देर से घर पहुंचा तो हो गई यह अनहोनी....

इंदौर. परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में करवा चौथ पर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने कुछ ही देर में बड़ा रूप ले लिया। पति के देर से आने की बात पर पत्नी ने खुदकुशी कर ली। बाद में गमगीन पति ने भी मौत को गले लगा लिया।
टीआइ पंकज द्विवेदी ने बताया, सोनू पति शेखर निवासी परदेशीपुरा ने जहर खाकर खुदकुशी की। पत्नी वियोग में शेखर (35) पिता नंदकिशोर निवासी परदेशीपुरा ने भी जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजन ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच में उनकी हालत ठीक बताई गई। पति के जहर खाने की जांच एमआइजी पुलिस ने शुरू की। टीआइ अजय वर्मा ने बताया, शुक्रवार रात शेखर 35 की एमवायएच में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करवा चौथ की रात शेखर की पत्नी उनका घर पर इंतजार कर रही थी। शेखर देर रात घर पहुंचा तो इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। बाद में दोनों ने जहर खा लिया। परदेशीपुरा और एमआइजी पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।