न्यायालय ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए है, साथ ही नगर निगम को भी मामले की जांच के लिए कहा है। रजिस्ट्रार कार्यालय परिसर में हुए उक्त नामांतरण को लेकर संपत्ति कर शाखा के सहायक राजस्व अधिकारी विपिन वैद्य के खिलाफ जांच शुरू हो चुकी है। मामले में उपायुक्त, राजस्व ने हाल ही में वैद्य को नोटिस जारी कर मामले में जवाब देने के आदेश दिए है। वहीं, जब पत्रिका ने विपिन से पूरे मामले में चर्चा की तो उन्होंने चूक होने से इनकार कर दिया।