30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज सुलझेंगे आपके आर्थिक मामले, इच्छानुसार काम भी मिलेगा

आज का राशिफल

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Jun 21, 2019

indore

आज सुलझेंगे आपके आर्थिक मामले, इच्छानुसार काम भी मिलेगा

मेष
आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ करें।
मिथुन
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुकसान हो सकता है। धैर्य से काम लें सफल होंगे।
कर्क
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वहीं आपका विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
सिंह
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या
बीती बातों को भुलाकर रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।
धनु
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
मकर
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराए नहींं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।
कुम्भ
नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार में विस्तार के योग हैं।
मीन
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन व सलाह ले। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहे। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं। खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

Story Loader