1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब 1 कॉल पर आपकी गाड़ी सुधारने घर पहुंचेंगी ‘महिला मैकेनिक’

20 जून से शहर में मैकेनिक ऑनकॉल' सुविधा शुरू हो जाएगी.....

less than 1 minute read
Google source verification
makenic.jpg

Woman mechanic

इंदौर। शहर में अब महिलाएं दोपहिया वाहन सुधारने के लिए एक कॉल पर दोपहिया लेकर आपके घर पहुंचेंगी। महिला गैरेज यंत्रिका ने ये पहल करते हुए 5 महिला मैकेनिक को इसके लिए तैयार किया है। 20 जून से शहर में मैकेनिक ऑन कॉल' सुविधा शुरू हो जाएगी।

इंदौर में महिला गैरेज यंत्रिका की पहल शुरू करने वाली समान सोसायटी ने लोगों की मांग के बाद इस सेवा को शुरू करने की पहल की है। 5 महिला मैकेनिक को ट्रेनिंग के बाद तैयार किया गया है, जो दोपहिया पर पूरे टूल किट के साथ कॉल आने पर संबंधित जगह पर दो पहिया वाहन को सुधारने के लिए पहुंचेंगी। फिलहाल शहर में विदुर नगर, पालदा और पीपल्याहाना में तीन महिला गैरेज यंत्रिका संचालित हो रहे हैं। इन घर पहुंचे सर्विस सेवा देने वाले दोपहिया वाहनों की डिक्की सहित बैग में टूल किट तैयार की गई है।

सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

इन महिला मैकेनिकों को जीपीएस के साथ ही किसी के घर पर होने वाले व्यवहार के साथ सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी है। फिलहाल शहर में पिक एंड ड्रॉप की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन सर्विस ऑन द स्पॉट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। समान सोसायटी के राजेंद्र बंधु ने बताया कि 'मैकेनिक ऑन कॉल' में दोपहिया वाहनों में आने वाली छोटी तकनीकी परेशानी दूर हो जाएगी।

इसके लिए एक नंबर जारी किया जा रहा है, जिस पर कॉल कर महिला मैकेनिकों को बुलाया जा सकेगा। दोपहिया पर ही एक छोटा वॉशर भी दिया गया है, जिससे मौके पर ही सर्विस के बाद वाहन वॉश भी किया जा सकेगा। 20 जून को शुभारंभ करेंगे।

Story Loader