
झमाझम बारिश से फुल हुआ यशवंत सागर डेम, गेट खोले, देखें खुशनुमा वीडियो
इंदौर. शहर में लगातार हो रही बारिश ने यशवंत सागर डेम को लबालब कर दिया है। अन्य तालाबों का भी जलस्तर बढ़ गया है। महापौर मालिनी गौड़ और जलकार्य समिति प्रभारी बलराम वर्मा बुधवार सुबह यशवंत सागर का निरीक्षण करने पहुंचे। बढ़ता जलस्तर देखते हुए सुबह छोटे गेट खोले गए। बारिश के चलते कल रात को कैचमेंट एरिया से बड़ी मात्रा में पानी पहुंचने की वजह से यशवंत सागर भर गया, इसलिए गेट खोलने का फैसला लिया गया। अब यशवंत सागर से सालभर पानी सप्लाय करने में कोई समस्या नहीं आएगी। गौरतलब है कि यशवंत सागर अपनी क्षमता से सिर्फ २ फीट ही खाली था। सुबह जब निगम अफसरों ने तालाब की स्थिति का जायजा लिया तो पाया कि तालाब पूरा भर गया है। बढ़ते पानी को देखते हुए तालाब की स्थिति पर नजर रखने और एहतियात बरतने के लिए निगम द्वारा एक टीम लगा दी गई है, जो 24 घंटे तालाब पर नजर रखेगी।
जलस्रोतों की स्थिति
यशवंत सागर : क्षमता 19 फीट, भरा 19 फीट 5 इंच
बड़ी बिलावली : क्षमता 34 फीट, भरा 15 फीट 6 इंच
छोटी बिलावली : क्षमता 12 फीट, लेकिन इसमें पानी नहीं आया है।
बड़ा सिरपुर : क्षमता 16 फीट, भरा 8 फीट
छोटा सिरपुर : क्षमता 13 फीट,भरा 9 फीट 3 इंच
पिपलियापाला : क्षमता 22 फीट, भरा 9 फीट
लिंबोदी : क्षमता 16 फीट, भरा 4 फीट 4 इंच
एमवाय की कैजुअल्टी में टपक रहा पानी
दो दिन से हो रही बारिश के चलते एमवाय की कैजुअल्टी व आसपास छत से पानी टपकने लगा है। यहां आने वाले मरीजों व परिजनों के साथ ही अस्पताल का स्टाफ भी परेशान है। नीचे टाइल्स लगने और उस पर पानी होने से जगह फिसलनभरी हो गई है। दिन में चार से पांच बार पानी हटाना पड़ता है, जबकि कुछ समय पहले ही यहां का जीर्णोद्धार करवाया गया था। लाखों रुपए की लागत से नई कैजुअल्टी का निर्माण कराया गया था। इसके पूर्व भी यहां सीलिंग गिरने से हादसा हो चुका है। पानी टपकने की वजह से सीलिंग गिरने का डर बना हुआ है।
Published on:
22 Aug 2018 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
