
इंदौर : आर्किटेक्चर की पढाई कर रही छात्रा ने बॉयफ्रेंड से तंग आकर बॉयफ्रेंड के रूप पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा काफी दिनों से परेशान चल रही थी। शुक्रवार की रात बॉयफ्रेंड युवक हर्ष के साथ भंवरकुआ क्षेत्र में किसी के बर्थडे पार्टी में साथ गई थी। वहीं आपस में दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद हर्ष के रूप पर आई थी। सुबह छात्रा ने अपने बॉयफ्रेंड के रूप के पिछले कमरे में जाकर बॉयफ्रेंड की शर्ट से फांसी लगा ली। मृतका का नाम जीविका है।
तिलक नगर थाना क्षेत्र के पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय मृतका जीविका ने बॉयफ्रेंड हर्ष यादव के स्कीम नंबर 140 के पास स्थित शुभ-लाभ वैली स्थित फ्लैट नंबर 303 में फांसी लगा ली। मृतका दो साल पहले आर्किटेक्चर की पढाई करने इंदौर आयी थी। वो ओल्ड पलासिया स्थित मालवा टॉवर में रहती थी। यही पर किसी बात को लेकर दोनो में विवाद शुरू हुआ था। पुलिस मृतका के फांसी लगाने के अन्य सुराग और जानकारी लेने के लिए मृतका जीविका के दोस्तो से भी बात करने की कोशिश में जुटी है।
मृतका के भाई-बहन का आरोप है कि कई दिनों से जीविका (मृतका) हर्ष (बॉयफ्रेंड) से परेशान थी। पूछने पर भी उसने कुछ भी नहीं बताया। बॉयफ्रेंड परेशान होकर उसने जान दी। मौके पर पहुंची तिलक नगर क्षेत्र की पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमवायएच अस्पताल भेज दिया है। पुलिस छात्रा के बॉयफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड लेटर नहीं मिला है जिससे फांसी लगाने का सही कारण पता चल सके। हालांकि पुलिस मृतका के दोस्तों और उसके बॉयफ्रेंड से पूछताछ कर रही है।
Updated on:
09 Feb 2020 03:50 pm
Published on:
09 Feb 2020 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
