23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore news: 90 दिन भी नहीं टिकी ‘अभिषेक-साधना’ की लव मैरिज , रात के खाने से पहले आई बुरी खबर

Young man commits suicide: शहर में शादी के 90 दिन बाद ही पत्नी द्वारा प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से कर दी गई। पति ने थाने जाकर काउंसलिंग कराई और घर आकर आत्मघाती कदम उठा लिया।
2 min read
Google source verification
Young man commits suicide: थाने में काउंसलिंग, घर पहुचंते कर लिया ससुसाइड (Photo Source - Social Media )

Young man commits suicide: सभी पहलुओं पर होगी जांच (Photo Source - Social Media )

Indore news: एमपी में इंदौर शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में पत्नी से प्रताड़ित होकर 27 साल के युवक ने हमेशा के लिए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले (90 दिन) ही उसकी लव मैरिज हुई थी। पत्नी से परेशान होकर उसने बेडरूम में फांसी लगाकर जान दे दी है। मृतक की पत्नी ने उसके और उसके परिवार के खिलाफ बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के थाने बुलाए जाने के बाद वह घर लौटा और कुछ ही देर बाद आत्मघाती कदम उठा लिया। एरोड्रम थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के बाद से जवान बेटे के चले जाने से घर में कोहराम मचा हुआ है।

ये है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अभिषेक (27) सिसौदिया निवासी पटेल नगर के रूप में हुई है। मूलतः कैलोद (महू) का रहने वाला अभिषेक इंदौर एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाता था और हाल ही में नगर निगम की कचरा गाड़ी पर भी काम करने लगा था। परिजन ने बताया करीब तीन महीने पहले मई 2026 में ही अभिषेक ने बाणगंगा क्षेत्र की रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने परिवार की मर्जी से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। बताया जा रहा कि टैक्सी काउंटर पर काम करने वाली साधना से उसकी पहचान हुई थी। शादी के बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गए, जिस पर पत्नी मायके चली गई।

परिवार का कहना है कि शादी के बाद साधना, अभिषेक पर परिवार से अलग होकर बाणगंगा क्षेत्र में उसके मायके के पास किराए के मकान में रहने का दबाव बना रही थी। अभिषेक अपने परिवार को छोड़ने के पक्ष में नहीं था। दूसरी ओर पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि अभिषेक उसे घुमाने के बहाने ले गया और उसके साथ मारपीट की। उसने दहेज प्रताड़ना की भी शिकायत की थी।

दर्ज कराई थी शिकायत

पत्नी साधना ने बाणगंगा थाने में अभिषेक और उसके परिजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। इसी सिलसिले में पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया था। भाई विशाल का कहना है कि अभिषेक कुछ दिन अपने ससुराल में भी रहा और फिर वापस आ गया था। बीते दिन पुलिस ने करीब दो घंटे तक थाने पर बैठाने के साथ दबाव बनाया। पत्नी उसे प्रताड़ित करती थी। बिना बताए माता-पिता के घर चली गई और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

शव परिजनों को सौंपा

अभिषेक थाने से पटेल नगर स्थित अपने मकान में लौटा। रात में जब बड़ा भाई खाना देने कमरे में गया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर खिड़की से अंदर देखा तो अभिषेक फंदे पर लटका मिला। उसे फंदे से उतारकर परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टीआइ वेदेंद्र कुशवाह के अनुसार, शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजन को सौप दिया है। बाणगंगा थाने में हुई काउंसलिंग के दौरान क्या बातचीत हुई थी और युवक किस मानसिक दबाव में था, इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।