
इंदौर. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के राजरानी नगर में पड़ोसियों के बीच मारपीट हो गई। उधार के रुपयों के लिए हुए विवाद में एक पक्ष ने पत्थर से हमला किया तो दूसरे पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।
मनीष बड़ोनिया (24) निवासी मालवीय नगर की शिकायत पर अशोक यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसका आरोप है कि बीच में बोलने की बात को लेकर आरोपी ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर चाकू मार दिया। जब साथी दिलावर बचाव करने के लिए आया तो उसके गाल पर चाकू मार दिया। वहीं दूसरे पक्ष से नीतू यादव निवासी राजरानी कॉलोनी की शिकायत पर वहीं रहने वाले दीपक सोलंकी, रोहित भाटी, मनीष बड़ोनिया, दिलावर कोचले के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि देवर के उधारी के पैसों के लेन-देन की बात को लेकर गाली-गलौज किया। विरोध करने पर पत्थर मारकर घायल कर दिया।
घर में घुसकर किशोरी पर हमला
लसूडिय़ा थाना क्षेत्र की महालक्ष्मी नगर में किशोरी पर आरोपी ने हमला कर दिया। निकिता पिता रमेश (१५) की शिकायत पर गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया है। किशोरी का आरोप है कि आरोपी घर आया और अकारण ही गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो उसे पीटा और फिर चाकू से हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो बहन आई, इस पर आरोपी धमकाते हुए वहां से भाग गया।
गैरेज वाले पर चाकू से हमला
चंदननगर थाना क्षेत्र में गैरेज संचालक को आरोपी ने चाकू मार दिया। कादिर शाह (20) निवासी चंदननगर की शिकायत पर गोलू के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी कल उसके गैरेज पर आया था। वहां से बाइक ले जाने की बात पर विवाद हुआ। इस पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।
Published on:
15 Feb 2022 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
