
hoshangabad, train journey, jabalpur jone, advocates, icard
इंदौर. भोपाल से इंदौर आई इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसएलआर कोच के बाथरूम में एक युवक का शव मिलने से स्टेशन पर सनसनी फैल गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवायएच भेजा गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को ९.३० बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आई। सवारी उतरने के बाद ट्रेन को लॉक किया जा रहा था, तभी एक कोच का बाथरूम अंदर से बंद मिला। मौके पर आए रेलवे अफसरों ने जब दरवाजे को तोड़ा तो अंदर एक युवक का शव मिला। जीआरपी पुलिस शव को रात को ही पीएम के लिए एमवायएच लेकर आई, लेकिन पीएम नहीं होने के कारण शव को मच्र्यूरी में रखा गया। शव का आज पीएम किया जाएगा। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार युवक का शव अद्र्धनग्न अवस्था में मिला है। जो कपड़े पहने हुए थे, वे भी काफी मैले थे। रात ११ बजे पंचनामा बनाकर शव को एमवायएच लेकर गए।
Published on:
21 Nov 2018 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
