7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sonam Raghuvanshi: जज ने सोनम और राज से पूछा सवाल, जवाब सुन लिया ये फैसला

Raja Raghuvanshi Murder Case: शिलांग के अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को पेश किया गया। न्यायाधीस ने दोनों से उनकी सेहत का बारे में पूछा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 8 Jul 2025, 10:05 AM IST

raj kushwaha sonam raghuwansi

raj kushwaha sonam raghuwansi। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Raja Raghuvanshi Murder Case: देशभर में चर्चित इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनम और राज कुशवाहा की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। अदालत ने फैसला सुनाते हुए सोनम(Sonam Raghuvanshi) और राज की न्यायिक हिरासत को 14 दिनों के लिए बढ़ाया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। शिलांग पुलिस राजा के आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और ठोस सबूत जुटा रही है, जिससे केस को और मजूबत किया जा सके।

ये भी पढ़े- सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा ने कर ली शादी? क्या है दो मंगलसूत्र का 'राज'

बढ़ी न्यायिक हिरासत

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को शिलांग के अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को पेश किया गया। न्यायाधीस ने दोनों से उनकी सेहत का बारे में पूछा। दोनों स्वस्थ नजर आ रहे थे। इसके साथ ही जज ने उनसे पूछा कि, 'कुछ कहना है या नहीं..?' लेकिन राज और सोनम ने कुछ भी नहीं कहा।

जांच अधिकारियों ने हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की। दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले कोर्ट ने आकाश, विशाल व आनंद की 14 दिन की न्यायिक हिरासत को बढ़ाया था। सोनम और राज कुशवाहा सहित आठ आरोपित फिलहाल शिलांग की जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

कई सवालों के नहीं मिले जवाब

राजा रघुवंशी का परिवार यह सवाल उठा चुका है कि आखिरकार सोनम, राज और उसके साथियों ने राजा की हत्या क्यों की, उनका क्या उद्देश्य था। यह बात अब तक पुलिस जांच में पता नहीं चल पाई। हत्याकांड के बाद शिलांग से सोनम व अन्य आरोपी विशाल, आकाश, आनंद फरार हो गए थे। सूत्रों की मानें तो राजा को मारने के लिए राज ने अपने साथियों के साथ पिस्टल भेजी थी। पिस्टल की जगह आरोपियों ने डाओ से वार कर राजा की हत्या की थी।