8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मात्र 3500 रुपए में बिक गया दो करोड़ रुपए का वायलन, आखिर एेसी क्या थी मजबूरी

अमरीका के मैसाचुसेट्स राज्य में 250,000 डॉलर की कीमत वाला एक प्राचीन वायलन 50 डॉलर के लिए गिरवी रख दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 28 Jul 2018, 6:01 PM IST

violin

मात्र 3500 रुपए में बिक गया दो करोड़ रुपए का वायलन, आखिर एेसी क्या थी मजबूरी

नर्इ दिल्ली। प्राचीन चीजों की कीमत करोड़ों में होती है। फिर चाहे वो कोर्इसामान हो। पेंटिंग्स से लेकर तमाम सामानों को हमने टूटी-फूटी हालातों में करोड़ों रुपयों में बिकते हुए देखा है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी प्राचीन या यूं कहें कि एंटीक चीज जिसकी कीमत करोड़ों रुपयों में है वो कुछ रुपयों में बिकने की तैयारी में था। वो तो पुलिस को इस बारे में पता चल गया आैर उस एंटीक को अपने कब्जे में ले लिया। वो एंटीक चीज थी एक वायलन। जिसे हाथों से बनाया गया था। आइए आपको भी बताते हैं इस खबर के बारे में…

2 करोड़ रुपए का वायलन 3500 रुपए में
वास्तव में यह पूरा मामला अमरीका के मैसाचुसेट्स राज्य का है। जहां 250,000 डॉलर की कीमत वाला एक प्राचीन वायलन 50 डॉलर के लिए गिरवी रख दिया गया। इस बात की जानकारी राज्य के अधिकारियों ने की है। भारतीय रुपयों के हिसाब से इस वायलन की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बन रही है। वहीं भारतीय रुपयों के हिसाब से इस वायलन की गिरवी कीमत की बात करें तो करीब 3500 रुपए ही बन रही है।

इस दुकान में गिरवी के लिए रखा था
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्टोर प्रबंधक डायलन मैकडर्मिट के हवाले से कहा कि 1759 में फर्डिनेंडो गैग्लियानो द्वारा हस्तनिर्मित यंत्र पिछले सप्ताह समरविले में एक गिरवी की दुकान (पॉनशॉप ) के बाहर लगा दिखाई दिया। जिसकी कीमत मात्र 50 डॉलर रखी गर्इ थी। ताज्जुब की बात तो ये है कि इस वायलन के एक कमान की अकेली कीमत ही 16 से 18 हजार डॉलर है। अब अंदाजा लगा सकते हैं कि पूरे वायलन की कीमत कितनी होगी। जी हां, वायलन की पूरी कीमत 2 करोड़ रुपए के आसपास आंकी गर्इ है।

गिरवी से पहले पुलिस ने जानकारी दी
दुकानदार की योजना यह थी कि इसे बाजार में नीलाम करने से पहले 30 दिनों तक अपने पास रखेगा। ताकि लोगों को इसके बारे में ठीक से पता चल सके आैर उसकी अच्छी कीमत भी मिल सके। लेकिन जब तक वह इसका सौदा करता पुलिस ने उसे सूचित कर दिया है यह वायलिन जुलाई में एक घर से चोरी हो गया था। अब वायलन पुलिस के कब्जे में है। पुलिस अपनी कार्रवार्इ में जुट गर्इ।