नई दिल्ली। आपने अक्सर मोबाइल फोन या स्मार्टफोन के फटने की खबरें सुनी होंगी। लेकिन कभी स्मार्टफोन के फटने से किसी की मौत के बारे में सुना है। नहीं तो ध्यान से पढ़ लीजिए। इस बार मलेशिया से एक एेसी ही खबर आ रही है जहां स्मार्टफोन फटने से वहां की बड़ी कंपनी क्रैडल फंड संस्था के सीईओ नाज़रीन हसन की मौत हो गई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना के समय स्मार्टफोन चार्जिंग पर लगा हुआ था। इसी दौरान फोन में ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में आने से हसन की मौत हो गई। खबरों के अनुसार क्रैडल फंड मलेशिया के वित्त मंत्रालय के मालिकाना हक वाली संस्था है।