इस साल 57 फीसदी बढ़ी कंपनी की मार्केट वैल्यू
अमेजाॅन के लाॅन्च होने के बाद से ही दुनियाभर के ग्राहकों के आॅनलाइन खरीदारी के तरीके में अभूतपूर्व बदलाया लार्इ है। बुधवार को कंपनी ने बताया कि हर साल लगनेवाली प्राइम डे सेल में इस बार कंपनी ने 10 करोड़ डाॅलर से भी अधिक का सामान बेचा है। इससे कंपनी का शेयर भाव बढ़कर 1,858.88 डाॅलर प्रति शेयर हो गया है। इसके बाद कंपनी का कुल मार्केट कैप 902 अरब डाॅलर पर पहुंच गया। हालांकि बुधवार को ही कारोबार के अंतिम सत्र में कंपनी के शेयर 0.16 फीसदी टूट गए। मौजूदा साल में अभी तक कंपनी के शेयरों में 57 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। 1997 में नैस्डेक पर लिस्ट होने वाली अमेजाॅन शेयरों का मौजूदा प्राइस लिस्टिंग प्राइस से 123 गुना बढ़ गया है। इस लिहाज से देखें तो उस वक्त जिसने कंपनी में 18 डाॅलर का आर्इपीआे खरीदा होगा वो अब बढ़कर 22,000 डाॅलर से अधिक हो गया है।