इस तरह आया स्टार्टअप का आइडिया
साइकिल से सामानों की डिलीवरी करने वाले रघुवीर कर्इ बार थक जाने पर रुककर चाय पीते थे। लेकिन चाय के लिए एक अच्छी दुकान ढूंढना उनके लिए मुश्किल काम होता था। इसी बात पर उन्होंने सोचा की उन जैसे कर्इ आैर भी लोग होंगे जिन्हें अच्छी चाय के लिए भटकना पड़ता होगा। बस क्या था, इसी बात से उन्हें चाय आैर स्नैक्स डिलीवरी करने का आइडिया मिला। देखते ही देखते अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर रघुवीर ने इस आइडिया पर काम करना शुरु कर दिया।