
जानिए एेसा क्या हुआ कि दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी को मांगनी पड़ी माफी
नर्इ दिल्ली। एप्पल ने अपने चीनी ग्राहकों से माफी मांगी है, क्योंकि हाल ही में वहां एक फिशिंग स्कैम का खुलासा हुआ जिसमें चुराए गए एप्पल आईडी के इस्तेमाल से एप स्टोर से अनधिकृत खरीदारी की गई थी। एनगैजेट की मंगलवार की रिपोर्ट में एप्पल के हवाले से बताया गया है, "इन फिशिंग स्कैम्स से हमारे ग्राहकों को जो असुविधा हुई है, उसके लिए हम दिल से माफी मांगते हैं।"
एप्पल सपोर्ट ने चीनी ग्राहकों को किया सतर्क
वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्कैम से वे चीनी उपभोक्ता प्रभावित हुए थे, जिन्होंने अपने एप्पल अकाउंट्स को अलीपे और वीचैट पे जैसे मोबाइल पेमेंट सिस्टम से जोड़ा था। एप्पल सपोर्ट ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, "स्कैमर्स किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं, नकली ई-मेल्स, पॉप-अप एड्स, टेक्स्ट मैसेजेज, यहां तक कि फोन कॉल भी, ताकि वे आपसे निजी जानकारियां हासिल कर सकें। अपने एप्पल आईडी की सुरक्षा के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2एफए) का इस्तेमाल करें।"
हाल ही में चीन में आया था नया साइबर कानून
एनगैजेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में फिलहाल सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। साल 2018 की शुरुआत में चीन ने नया साइबर कानून बनाया था, जिसमें डेटा पर सख्त नियंत्रण है। इसके साथ चीन से जुड़े डेटा की सुरक्षा समीक्षा की जाती है और उसे देश के अंदर ही स्टोर करने का प्रावधान है।
Published on:
17 Oct 2018, 7:11 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.