नई दिल्ली। प्रति व्यक्ति औसत आय में कमी होने पर फ्री इनकमिंग सेवाएं बंद करने के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने अपनी आय में बढ़ोतरी के लिए नया रास्ता खोज निकाला है। इसी कड़ी में देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपिनयों भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने एेसे मोबाइल कनेक्शनों को बंद करने का फैसला लिया है जो हर महीने नाम मात्र की राशि खर्च करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों कंपनियों ने हर महीने 35 रुपए से कम खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के मोबाइल कनेक्शन बंद करने का फैसला किया है।