2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीडीए बनाएगा 14 हाउसिंग प्रोजेक्‍ट और तीन स्‍मार्ट सिटी

डीडीए की बोर्ड मीटिंग में 14 आवासीय, 15 डेवलपमेंट और 3 स्‍मार्ट बनाने के प्‍लान को मंजूरी मिली है। जिसके लिए 8,032 करोड़ के बजट को मंजूर किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 12 Apr 2018, 4:05 PM IST

DDA

DDA

नई दिल्ली। दिल्‍ली विकास प्राधिकरण मौजूदा वित्‍तीय वर्ष में राजधानी में अपना खुद का घर खरीदने का मौका देने का प्‍लान बना लिया है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में डीडीए आवासीय परियोजनाओं में पर ज्‍यादा खर्च करेगा। इसके अलावा देश की राजधानी में एक या दो नहीं बल्कि तीन स्‍मार्ट सिटी तैयार करने की प्‍लानिंग पर काम शुरू हो गया है। डीडीए से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दिल्‍ली में विकास परियोजनाओं पर भी करोड़ों रुपयों का बजट खर्च किया जाएगा। यह दिल्‍ली विकास प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में तय की गई हैं। जो मौजूदा वित्‍तीय वर्ष में पूरा करने का प्‍लान बनाया गया है। आइए जानते हैं डीडीए के प्‍लान के बारे में...

कुछ ऐसा है डीडीए का प्‍लान
- डीडीए इस साल 15 नए डिवेलपमेंट और 14 नए हाउसिंग और डिवेलपमेंट वर्क पर काम शुरू करेगा।
- द्वारका में 200 हेक्टेयर, रोहिणी में 259 हेक्टेयर और नरेला में 218 हेक्टेयर खाली जमीन पर स्मार्ट सिटी बनाने का काम भी शुरू किया जाएगा।
- वर्ष 2018-19 के लिए डीडीए ने 8,032 करोड़ रुपये के बजट को मंजूर किया है।
- 2017-18 के संशोधित बजट में भी 67 पर्सेंट के इजाफे का अनुमान है।
- 2018-19 में हाउसिंग के लिए 5197 करोड़, दुकानों के लिए 1525 करोड़, जमीन प्राप्त करने के लिए 2206 करोड़ और दूसरे खर्चों के लिए 1466 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा।


यह होगा डेवलपमेंट वर्क
- नरेला में आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) बनाने का काम शुरू हो गया है।
- रोहिणी सेक्टर-16 में कम्युनिटी सेंटर का काम भी शुरू किया जाएगा।
कालकाजी-ए 14 में 3024, जेलरवाला बाग में 1675 और कठपुतली कॉलोनी में 2800 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाने का काम होगा।
- रोहिणी, द्वारका, सीबीडी शाहदरा, मयूर प्लेस और नेताजी सुभाष प्लेस में पांच सोश्यो कल्चर सेंटर बनाए जाएंगे।
- 2018-19 में वसंत कुंज में सुल्तानगढ़ी मकबरा के संरक्षित परिसर के आसपास 25 हेक्टेयर क्षेत्र का विकास होगा।
- यमुना नदी के पुनरुद्धार और वसंत कुंज स्थित वसंत उद्यान को नया रूप देने के प्रॉजेक्ट पर काम होगा।