28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने के बढ़ते भाव ने बढ़ाई प्लेटिनम की मांग

प्लेटिनम की खरीदारी में पिछले तीन महीने में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई वहीं सोने की खरीद वैसी ही बनी हुई है

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jun 16, 2016

gold

gold

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में पिछले तीन महीने से लगातार हो रही सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते भारतीय युवा गोल्ड की जगह प्लेटिनम की ओर रुख कर रहे हैं। यही कारण है कि प्लेटिनम की खरीदारी में पिछले तीन महीने में करीब 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई वहीं सोने की खरीद वैसी ही बनी हुई है। प्लेटिनम की कीमत इस समय सोने की तुलना में 4500 रुपए प्रति ग्राम कम है। दोनों की कीमत में इस अंतर की वजह से भारतीय युवा प्लेटेनियम की अंगूठियां और चूडिय़ां ज्यादा खरीद रहे हैं। यूथ के इंट्रेस्ट को देखते हुए ऑरा, पोपली एंड संस और ज्वैलरी से जुड़ी कंपनियों ने अब प्लेटिनम ज्वैलरी की अफोर्डेबल रेंज बाजार में उतारी है। प्लेटिनम ज्वैलरी की ये अफोर्डेबल रेंज 15 हजार रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक जाती है।

सोने के भाव 30 हजार पार, प्लेटेनियम का बढ़ा बाजार

बुधवार को सोने के दाम 29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं गुरुवार को सोने के दाम 30 हजार रुपए प्रति ग्राम के पार चले गए। सोने की कीमत में 400 रुपए का उछाल देखा गया। वहीं प्लेटिनम की कीमत 24 हजार रुपए प्रति ग्राम बने हुए हैं।
इस साल सोने की कीमतों में 17 प्रतिशत की बढ़त हुई है वहीं प्लेटिनम की कीमत स्थिर बनी हुई है।

इसका पूरा असर ज्वैलरी के ट्रेंड पर देखने को मिल रहा है। पोपली एंड संस के एमडी राजीव पोपली कहते हैं कि हालांकि प्लेटिनम पूरी तरह से सोने की जगह नहीं ले सकता, लेकिन भारत के युवा अब स्मार्ट हो गए हैं। भारत के बड़े शहरों में
यूथ अब सोने की पारंपरिक ज्वैलरी की जगह प्लेटिनम की ज्वैलरी खरीदना पसंद कर रहा है।

इस साल प्लेटिनम में 20 प्रतिशत ग्रोथ की उम्मीद

प्लेटिनम गिल्ड इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर वैशाली बनर्जी कहती हैं कि युवाओं के साथ-साथ पेरेंट्स भी अब अपने बच्चों को गिफ्ट के रूप में प्लेटिनम ज्वैलरी देना पसंद कर रहे हैं। प्लेटिनम भी एक अमूल्य धातु है और इसके बारे में लोग जागरूक हो रहे हैं। भारत में पिछले साल करीब 7.2 टन प्लेटिनम आयात किया गया। 2014 में 5.6 टन प्लेटिनम आयात किया गया था। प्लेटिनम के बाजार में करीब 28.5 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। इस साल प्लेटिनम की ग्रोथ 15 से 20 प्रतिशत
होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

image