
गूगल ने एेसे मनाया वैक्यूम क्लीनर के जनक हूबर्ट सेसिल बोथ का जन्मदिन
नई दिल्ली। आज जब आप अपने घर से बाहर निकलकर किसी मॉल या बड़े कॉम्प्लेक्स में जाते हैं तो आपको वहां पर चकाचक सफाई मिलती है। इन जगहों पर रोजाना हजारों की तादाद में लोग आते-जाते हैं। इससे वहां पर गंदगी भी खूब होती है। यह गंदगी मिनटों में ही साफ हो जाती है और इसे साफ करने में ज्यादा आदमियों की आवश्यकता भी नहीं होती है। यह सब वैक्यूम क्लीनर से संभव हो पाता है। सोचिए अगर वैक्यूम क्लीनर नहीं होता तो बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों में सफाई के लिए हजारों लोगों की जरूरत होती और दिन रात लगकर भी सफाई नहीं हो पाती। आप हम आपको बताने जा रहे हैं कि वैक्यूम क्लीनर का आविष्कार किसने किया और कैसे इस शख्स ने पलभर में हजारों लोगों की जिंदगी बदल दी।
गूगल ने डूडल बनाकर दी जन्मदिन की बधाई
वैक्यूम क्लीनर का आविष्कार अंग्रेज इंजीनियर हूबर्ट सेसिल बोथ ने सन 1901 में किया था। हूबर्ट सेसिल बोथ की इस खोज ने पूरी दुनिया में सफाई का तौर तरीका ही बदल दिया था। हूबर्ट सेसिल बोथ की खोज को पूरी दुनिया के लिए वरदान माना गया और इसके लिए पूरी दुनिया में उनकी प्रशंसा हुई। बोथ का जन्मदिन 4 जुलाई 1871 को आज ही के दिन इंग्लैंड के ग्लेसिस्टर में हुआ था। उनके जन्मदिन पर इस महान कार्य के लिए गूगल ने डूडल बनाकर बोथ को जन्मदिन की बधाई दी है। गूगल ने इस डूडल में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति पाइप के जरिए पलभर में बड़े से फर्श की सफाई कर देता है। यह पाइप घोड़ा गाड़ी में रखी एक मशीन से जुड़ा है। इस डूडल से प्रतीत होता है कि बोथ का बनाया हुआ पहला वैक्यूम क्लीनर किस प्रकार का होगा।
आज पूरी दुनिया में इस्तेमाल
हूबर्ट सेसिल बोथ की खोज वैक्यूम क्लीनर को अब तक की एक महान खोज माना जाता है। आज पूरी दुनिया में वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल होता है। वैक्यूम क्लीनर के आने से सफाई के कार्य से जुड़े लोगों की जिंदगी आसान हो गई है। साथ ही वैक्यूम क्लीनर बनाने के कार्य से लोगों को रोजगार मिला है। आज पूरी दुनिया में हजारों कंपनियां वैक्यूम क्लीनर की निर्माण करती हैं जिसमें लाखों लोगों को रोजगार मिलता है।
Published on:
04 Jul 2018 09:44 am
बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
