स्विस नेशनल बैंक ( The Swiss National Bank ) के मुताबिक 2019 के अंत में स्विस बैंकों के ऊपर भारतीयों की कुल 89.946 करोड़ स्विस फ्रैंक की देनदरी थी। इसमें 55 करोड़ स्विस फ्रैंक ( 4,000 करोड़ रुपये से अधिक) कस्टमर्स डिपॉजिट, 8.8 करोड़ स्विस फ्रैंक (650 करोड़ रुपये) दूसरे बैंकों के जरिए जमा तथा 25.4 करोड़ स्विस फ्रैंक (1,900 करोड़ रुपये) अन्य राशि प्रतिभूतियों और अन्य वित्तीय उत्पादों के रूप में हैं । इसके अलावा लगभग 50 करोड़ रुपये विभिन्न ट्रस्टों के जरिए जमा हैं।