30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडिगो कर्मचारी और यात्री के मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, एयरलाइन ने मांगी माफी

है। एयरलाइन ने एक बयान जारी करने कहा है कि, इस मारपीट में शामिल कर्मचारियों के बर्खास्त कर दिया गया हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 8 Nov 2017, 11:20 AM IST

Indigo airlines

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मचारियों से एक यात्री के मारपीट का वीडियों आजकल तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियों में इंडिगो के कर्मचारी अपने एक यात्री से मारपीट करते हुए दिखाया गया हैं। हालांकि ये वीडियो वायरल होने के बाद से इंडिगो एयरलाइन ने यात्री से मारपीट की है। एयरलाइन ने एक बयान जारी करने कहा है कि, इस मारपीट में शामिल कर्मचारियों के बर्खास्त कर दिया गया हैं।


वायरल हुए इस वीडियों में दिख रहा है कि, इंडिगो के कर्मचारी अपने एक यात्री से गाली-गलौज कर रहे हैं। कर्मचारियों ने वीडियों में ये भी कहा है कि, आप अपनी उम्र देखकर तो बात कीजिए। वहीं यात्री कह रहे हैं कि, आप अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं और कभी इधर आओ और उधर आओ कर रहे हैं। इसी बीच कहा सुनी में इंडिगो के दो कर्मियों ने यात्री को नीचे पटक दिया। एक कर्मचारी ने तो यात्री की गर्दन तक दबा रखा था। नीचे देखिए इस मारपीट का वीडियो।

वीडियो के वायरल होने के बाद केन्द्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने ट्वीट करके इसे एक दुखद घटना बताया। उन्होने ट्वीट में कहा कि, 15 अक्टूबर को इंडिगो यात्री के साथ जो हुआ वो काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण था। यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता हैं। मंत्रालय ने इस पूरे मामले मेंं इंडिगो से विस्तृत जानकारी मांगी है। इंडिगो ने एक और नया पे्रस रिलीज जारी कर बताया है कि दोषी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया हैं। सिन्हा ने एक और ट्वीट में कहा कि, इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारियों ने निजी तौर पर यात्री से माफी मांगी है, मैं उम्मीद करता हूं की यात्री के तरफ इस मामले पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ताकि उचित कार्रवाई हो सके । मैं जल्द ही श्री कात्याल से मिलूंगा और उनका पूरा सहयोग करूंगा।

इंडिगो एयरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि, वो अपने कर्मचारियों की हरकत की निंदा करते हैं, हमने इसके लिए माफी मांगी है और ये भी कहा है कि ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि ये मामल कुछ दिन पहले का हैं और जिस यात्री से मारपीट किया गया है, उनका नाम राजीव कात्याल हैं।