ट्वीट कर दी जानकारी
कैबिनेट मिनिस्टकर रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा कि NASSCOM की प्रेसिडेंट देवजानी घोष ने आज मुझसे मुलाकात की। हमारे बीच आईटी इंडस्ट्री से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि 2018 में भारतीय आईटी इंडस्ट्री 8 फीसदी की ग्रोथ के साथ 167 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। इस साल इंडस्ट्री में कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 39.7 लाख पर पहुंच जाएगी, जो 2017 की तुलना में 1,05,000 अधिक होगी।