इन रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो 200, एसडी चैनलों के लिए आपसे 200 रुपए आैर 200 एचडी चैनलों के लिए 400 रुपए लेगा। जियो का ये प्लान 28 दिनों के लिए होगा जो कि सभी जियो ग्राहकों के लिए शुरु की जाएगी। इस तरह यदि आप देखें तो एक एसडी चैनल देखने के लिए आपको प्रति माह एक रुपए खर्च करना होगा। वहीं एक एचडी चैनल को देखने के लिए आपको प्रति माह केवल 2 रुपए खर्च करने होंगे। हालांकि अभी ये बात साफ नहीं है कि जियो ये सुविधा जियो डीटीएच के लिए देगा या नहीं। रिलायंस जियो ने अाधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी नहीं बोला है।