25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाबा रामदेव ने दूध दही बेचना तो शुरू कर दिया, लेकिन खरीदने से पहले जान लीजिए असली सच्चार्इ

पतंजलि आयुर्वेद ने दूध आैर उसके प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पुणे और मुंबई के लगभग 56 हजार दूध विक्रेताओं के साथ करार किया है। कंपनी का दावा है कि वो 2019-20 में 10 लाख लीटर दूध उत्पादन करने में सक्षम होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 14 Sep 2018, 10:49 AM IST

Patanjali

बाबा रामदेव ने दूध दही बेचना तो शुरु कर दिया, लेकिन खरीदने से पहले जान लीजिए असली सच्चार्इ

नर्इ दिल्ली। योग गुरु से कारोबारी बने बाबा रामदेव ने एफएमसीजी सेक्टर में धूम मचाने के बाद अब डेयरी उत्पादों की बिक्री भी शुरु करने जा रहे हैं। इसकी आधिकारिक लाॅन्चिंग गुरुवार को स्वयं बाबा रामदेव ने गणेश चतुर्दशी के मौके पर की। अब बाबा रामदेव ने दूध, दही, पनीर आैर छाछ समेत पांच प्रोडक्ट्स लाॅन्च किया है। इस नर्इ लाॅन्चिंग से बाबा रामदेव ने 2020 तक 1000 करोड़ रुपये का राजस्व इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। एेसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्यों बाबा रामदेव अब दूध दही बेचेंगे। आखिर क्या है इसके पीछे असली सच्चार्इ।


बाबा उपलब्ध कराएंगे यूरिया मुक्त दूध
पतंजलि की एक दावे को मानें तो उसके दुग्ध उत्पादों की खासियत ये है कि इसे यूरिया मुक्त रखा जाएगा। पतंजलि आयुर्वेद द्वारा हर्बल पानी "दिव्यजल", यूरिया रहित पशु आहार भी लांच किए गए। पतंजलि ने इसके लिए दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पुणे और मुंबई के लगभग 56 हजार दूध विक्रेताओं के साथ करार किया है और इसकी बदौलत संस्थान 2019-20 में 10 लाख लीटर दूध उत्पादन करना चाहता है। सामान्यतः डेयरी प्रोडक्ट्स में यूरिया की मात्रा भी पाई जाती है जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। दूध के लिए पतंजलि का जिन किसानों के साथ करार होगा उनके पशुओं के लिए यूरिया रहित पशु आहार उपलब्ध कराया जाएगी जिससे प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता स्वास्थ्यवर्धक रहेगी।


बाजार में दूसरी कंपनियों से 2 रुपये सस्ता होगा पतंजलि का दूध
दरअसल गाय या अन्य दुधारु पशु चारा या पशु आहार के जरिये यूरिया की मात्रा ग्रहण कर लेती हैं जिससे दूध में यूरिया का मात्रा पाया जाता है। इससे इस बात की आशंका होती है कि डेयरी प्रोडक्ट्स में भी यूरिया आ गया हो। पतंजलि के दुग्ध उत्पादों में यूरिया की मात्रा न्यूनतम या न के बराबर रहने का दावा किया रहा है। अब पतंजलि डेयरी मार्केट की दिग्गज कंपनियों जैसे मदर डेयरी और अमूल को सीधी टक्कर देगी। बाबा रामदेव ने पतंजलि के गाय के दूध की लॉन्चिंग से पहले खुद गाय का दूध निकाला। बता दें कि अब बहुत जल्द ही पतंजलि का दूध, दही, छाछ, पनीर बाज़ार में उपलब्ध होगा। पतंजलि का दूध बाजार में उपलब्ध दूध से दो रुपये सस्ता होगा। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि का दूध मार्केट से न सिर्फ सस्ता होगा, बल्कि बेहतर भी होगा।