1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विमान यात्रियों को नए साल में मिलेगा खास तोहफा,सरकार ने की तैयारी

संचार मंत्री मनोज सिन्हा का कहना है कि उड़ान के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी के नियमों को संचार विभाग को अंतिम रूप दे दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 6 Dec 2018, 8:28 AM IST

internet in flight

नए साल में विमान यात्रियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, सरकार ने की तैयारी

नई दिल्ली। विमान यात्रियों को नए साल पर उड़ान के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी का तोहफा मिल सकता है। संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने बुधवार को दिल्ली में संवाददाताओं को बताया कि उड़ान के दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी के नियमों के प्रारूप को संचार विभाग ने अपनी ओर से अंतिम रूप दे दिया है। अभी इसे विधि मंत्रालय के पास भेजा गया है। उन्होंने बताया कि विधि मंत्रालय के सुझावों तथा संशोधनों के साथ 10 दिन में प्रारूप के वापस आने की संभावना है। सिन्हा ने बताया कि अगले साल के आरंभ में नियमों को अंतिम रूप देकर अधिसूचित करने की उम्मीद है।

कई देशों में मिल रही है यह सुविधा

इस समय दुनिया के कई देशों में उड़ान के दौरान विमान में इंटरनेट सेवा की अनुमति है, लेकिन भारतीय वायु क्षेत्र में किसी भी स्वदेशी या विदेशी विमान सेवा कंपनी की उड़ान में इंटरनेट सुविधा प्रदान करने की अनुमति नहीं है। पिछले करीब दो साल के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप गृह मंत्रालय ने इसके लिए अनुमति दी है, लेकिन जब तक नियम अधिसूचित नहीं होते सेवा शुरू नहीं हो पाएगी। इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं, जिनमें सर्वर भारत में रखने जैसी शर्त शामिल है। नियमों के अधिसूचित होने के बाद दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी को इसके लिए लाइसेंस प्राप्त करना होगा।