26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एम एस धोनी करेंगे कोका कोला के साथ काम, सालाना होगी इतनी कमाई

महेंद्र सिंह धोनी ग्लोबल स्पोर्ट्स ड्रिंक का प्रचार करेंगे धोनी ने इस डील पर अपनी मंजूरी भी दे दी है धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाली कंपनी ने डील की जानकारी दी

2 min read
Google source verification
MS Dhoni

एम एस धोनी करेंगे कोका कोला के साथ काम, सालाना होगी इतनी कमाई

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) कोका कोला ( coca cola ) की ओर से हाल ही में लॉन्च किए गए ग्लोबल स्पोर्ट्स ड्रिंक, पावरऐड का प्रचार करेंगे। धोनी और कंपनी के बीच डील को लेकर बातचीत हो चुकी है। धोनी ने डील पर अपनी मंजूरी भी दे दी है। यह डील 3 साल की होगी और इसमें धोनी को 15 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है।


धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाली कंपनी ने दी जानकारी

इस डील की जानकारी धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाली कंपनी स्पोर्ट्स मार्केटिंग और टैलंट मैनेजमेंट फर्म ऋति ग्रुप के चेयरमैन अरुण पांडे ने दी है। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि धोनी जल्द ही कोका कोला के साथ काम करते हुए नजर आएंगे, लेकिन अभी तक इस बारे में खुलासा नहीं हुआ है कि धोनी को इस ऐड से सालाना कितनी कमाई होगी।


यह भी पढ़ें: DoT ने किया मुकेश अंबानी को सपोर्ट, एयरटेल, वोडा-आइडिया पर जुर्माना लगाने का किया समर्थन


कंपनी के साथ अब तक 30 ब्रांड्स जुड़े

अरुण पांडे ( Arun Pandey ) ने जानकारी देते हुए कहा धोनी के डील साइन करने के बाद अब तक 30 से अधिक ब्रांड्स जुड़ चुके हैं। इसके अलावा कंपनी धोनी के साथ मिलकर मल्टीमीडिया कैंपेन चलाने की भी योजना बना रही है। कोका कोला इस पावरऐड को एक अलग रूप देना चाहती है।


धोनी है पसंदीदा प्रचारक

भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली ( Virat Kohli ) के बाद धोनी भारत के सबसे पसंदीदा प्रचारक है। इस समय धोनी एंडोर्समेंट के जरिए काफी मोटी कमाई कर रहे हैं। एक साल में वह 5 से 8 करोड़ रुपए तक कमा लेते हैं। इस नई डील को साइन करने के बाद धोनी की कमाई और भी ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है । फिलहाल इस समय धोनी ने टिकटिंग प्लैटफॉर्म रेडबस, ओरल केयर प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कोलगेट और कोका कोला के साथ एंडोर्समेंट डील साइन की हैं।


यह भी पढ़ें: जेट एयरवेज का भविष्य आज तय होगा, बैंक करेंगे फैसला कंपनी फिर उड़ान भर पाएगी या नहीं


पहले भी कर चुके हैं पेप्सी और लेज का प्रचार

धोनी इससे पहले भी कई कंपनियों का प्रचार कार्य कर चुके हैं। धोनी ने पेप्सिको के साथ भी लगभग 11 सालों तक काम किया और यह संबध साल 2016 में खत्म हुआ है। बता दें कि धोनी पेप्सी और लेज दोनों के लिए प्रचार करते थे। इसके अलावा धोनी ने 'ओह! यस अभी' और 'चेंज द गेम' जैसे कैंपेन में भी भाग ले चुके हैं। पिछले कुछ सालों में धोनी की ब्रैंड वैल्यू में काफी इजाफा हुआ है। इस समय प्रचार के मामले में धोनी की ब्रांड वैल्यू काफी बढ़ी है और देश की जनता धोनी को काफी पसंद करती है, जिसका प्रभाव कंपनी की सेल पर भी पड़ता है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App