नई दिल्ली। साल 2016 में रिलायंस जियो इंफोकॉम को PoIs ( Point of Interconnection ) देने से इनकार करने के कारण ट्राई ने भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया पर 3,050 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाई थी। इस पेनाल्टी से दूरसंचार कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था, जिसका आज टेलीकॉम डिपार्टमेंट dot ने समर्थन किया है। DoT ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्राई की ओर से लगाया गए जुर्माने को दूरसंचार कंपनियों को चुकाना होगा। इसके अलावा टेलिकॉम विभाग ने भी रेगुलेटर की सिफारिशों को सही ठहराया है।