नई दिल्ली। केंद्र सरकार आने वाले दिनों में LPG पर मिलने वाली सब्सिडी बंद कर सकती है। इसकी जगह पर सरकार दूसरी योजना बना रही है। इसके संकेत नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने दिए हैं। कुमार ने कहा है कि आने वाले दिनों में LPG सब्सिडी के स्थान पर कुकिंग सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। इस पर नीति आयोग में विचार चल रहा है। LPG के स्थान पर कुकिंग सब्सिडी देने का मकसद पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और जैव ईंधन से खाना बनाने वालों को भी लाभ देना है। आपको बता दें कि देश में इस समय बड़े शहरों में बडे पैमाने पर पीएनजी का इस्तेमाल हो रहा है।