शुक्रवार को नरेश गोयल आैर कुछ अधिकारियों की बैठक के बाद जेट पायलट एसोसिएशन, नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने एक बयान जारी कर अपने सदस्यों से अपील की कि वो एयलाइंस को उसके कठिन समय में साथ दें। बयान में लिखा गया था, "हममें से अधिकतर जेट एयरवेज के वफादार कर्मचारी रहे हैं अौर हमारे लिए ये गर्व की बता है कि हम इस कंपनी से जुड़ें हैं। हम अपने आैर कंपनी के बीच संबंधो को लंबी अवधिक तक देखना चाहते हैं। हमें इस बात विश्वास है कि छोटे आैर लंबी अवधि में एयलाइंस अच्छा प्रदर्शन करेगी।"