नर्इ दिल्ली।नेशनल कंपनी लाॅ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कहा है कि अब टाटा समूह के अंतर्गत आने वाल सभी कंपनियाें को शेयरधारकों आैर टाटा ट्रस्ट के भरोसे ही अपना काम करना होगा। वर्तमान में टाटा संस का दो तिहार्इ से अभी अधिक स्टेक शेयरधारकों के पास है। इसके पहले जब रतन टाटा , टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन थे तो वाे टाटा ट्रस्ट के भी चेयरमैन भी थे। इस दौरान बहुमत वाले शेयरधारकों के अधिकारों को लेकर कोर्इ संदेह नहीं था। लेकिन बाद में जब कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद एेसे हाथ में गया जो टाटा ट्रस्ट का सदस्य नहीं है, तब से बहुमत वाले शेयरधारकों के अधिकारों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आपको बता दें कि साइरस मिस्त्री के नेतृत्व में ही आर्टिकल आॅफ एसोसिएशन में टाटा संस द्वारा संशोधन किया गया था। साइरस मिस्त्री उस दौरान टाटा संस के चेयरमैन थे।