रिलायंस बिग टीवी का ये ऑफर का फायदा आप 1 मार्च से उठा सकते हैं। इसके लिए आपको रिलायंस बिग टीवी के आधिकारिक वेबसाइट पर अपने सेट टॉप बॉक्स की प्री-बुकिंग कर सकते हैंं। इसके लिए आपको मात्र 500 रुपए का भुगतान करना होगा। आउटडोर यूनिट के लिए भी आपको 1500 रुपए खर्च करना होगा। वहीं जैसे ही आपको सब्सीक्रीप्शन का एक साल पूरा होता है तो आपको पेड चैनलों का फायदा उठाने के लिए 300 रुपए प्रतिमाह का रिचार्ज करना होगा। इस ऑफर में एक खास बात ये भी है कि लगातार 2 साल तक 300 रुपए रिचार्ज करने पर आपको 2,000 रुपए का रिफंड भी मिलेगा।