नई दिल्ली। आपके घर और कार खरीदने के सपने को झटका लग सकता है। यदि आप भारतीय स्टेट बैंक या पीएनबी के ग्राहक है और आने वाले दिनों में घर या कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे तो आपको थोड़ा मायूस होना पड़ सकता। क्योंंकि होली के ठीक एक दिन पहले एसबीआई और पीएनबी ने एमसीएलआर दर में 0.25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दिया है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने भी अपने एमसीएलआर में 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दिया है। इसके बाद से यदि आप इन बैंको के ग्राहक है और घर या कार खरीदने के लिए लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अब आपको पहले से अधिक ईएमआई देना पड़ेगा। यही नहीं, बिजनेस लोन भी आपके लिए महंगे हो जाएंगे। बढ़ी हुई ये एमसीएलआर दरें आज यानि 1 मार्च 2018 से लागू हो गई हैं। ऐसे में यदि आप नया कर्ज लेने की तैयारी में हैं तो आज से आपकों इन दोनों बैंको में महंगा कर्ज मिलेगा। यदि आपने पहले ही फ्लोटिंग रेट पर कर्ज ले रखा है तो इसपर भी आपकोा अधिक ईएमआई देना पड़ेगा। लेकिन एक साल, दो साल या पांच साल के फिक्सड डिपॉजिट एमसीएलआर रेट पर लोन लेने वाले लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। क्योंकि इनपर लगने वाला ईएमआई तुरंत नहीं बढ़ेगा। हालांकि कुछ समय बाद उन्हे लोन अवधि के आधार पर अधिक ईएमाआई देना होगा।ऐसे में बेस रेट पर कर्ज लेने वाले लोगों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।