7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल लखनऊ में पीएम रखेंगे 60 हजार करोड़ के उद्योगों की नींव, दो लाख मिलने जा रही हैं नौकरी

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के लिए रविवार यानि 29 जुलार्इ एक अहम दिन है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 60 हजार करोड़ के उद्योगों की नींव रखने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 28 Jul 2018, 9:09 PM IST

PM Modi

कल लखनऊ में पीएम रखेंगे 60 हजार करोड़ के उद्योगों की नींव, दो लाख मिलने जा रही हैं नौकरी

नर्इ दिल्ली। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के लिए रविवार यानि 29 जुलार्इ एक अहम दिन है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 60 हजार करोड़ के उद्योगों की नींव रखने जा रहे हैं। इसके तहत 81 परियोजनाओं की शुरुआत होगी आैर करीब दो लाख युवाआें को नौकरी मिलने की संभावनाएं जाएंगी। ये उद्योग मुकेश अंबानी, अडानी आैर काफी नामी उद्योगपतियों के हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इंवेस्टर्स मीट का शुभारंभ किया था। जिसमें कर् निवशकों ने हस्ताक्षर किए थे।

4.68 लाख करोड़ के निवेश पर हुए हस्ताक्षर
प्रदेश के मुख्य सचिव व औद्योगिक विकास आयुक्त डा. अनूप चंद्र पांडे से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंवेस्टर्स समिट में प्रदेश सरकार ने करीब 4.68 लाख करोड़ से ज्यादा के निवशे समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। इन समझौतों की जमीनी स्तर पर उतारते हुए प्रदेश सरकार ने ऐसी 81 परियोजनाओं का चयन किया है। जिसमें भारी उद्योगों, फूड प्रोसेसिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, हाउसिंग, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों, डेयरी, पर्यटन, पशुपालन आदि में 60 हजार करोड़ के निवेश को मंजूरी दी गर्इ है।

एेसे होगा निवेश
इन सभी परियोजनाओं से प्रदेश के दो लाख युवाओं के लिए नौकरियां मिलने की संभावना बन रही हैं। मात्र पांच महीने में ही प्रदेश सरकार ने औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाते हुए हर क्षेत्र के लिए विशेष नीति बनार्इ हैं। यही नहीं सीएम ने कई नीतियों को मंजूरी दिलार्इ है। इसमें फार्मासियूटिकल पालिसी, सैन्य एवं एयर स्पेस नीति, फूड प्रोसेसिंग नीति, दुग्ध नीति, लॉजस्टिक पालिसी, बायो फ्यूल पालिसी आदि पहली बार प्रदेश में बनाईं गईं। आपको बता दें कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में 51 फीसदी, पूर्वांचल में 23 फीसदी, बुंदेलखंड में चार फीसदी और यूपी मध्य में 22 फीसदी निवेश होगा।

ये कंपनियां करने जा रही हैं निवेश
रिलायंस जिओ इंफोकॉम 10 हजार करोड़ का निवेश करने जा रही है। बीएसएनएल द्वारा 5 हजार करोड़ रुपए से केबिल नेटवर्क बिछाया जाएगा। इंफोसिस 5000 करोड़ और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ 2300 करोड़ निवेश करेगी। अडानी समूह द्वारा 765 केवी के घाटमपुर-हापुड़ ट्रांसमिशन लाइन के लिए 2500 करोड़ निवेश करेगी। वहीं पेटीएम द्वारा 3500 करोड़ रुपए से अपना कैंपस व मुख्यालय यूपी में बनाया जाएगा।