
मुंबर्इ। रिलायंस इंफ्रास्ट्रकचर ने न्युक्लियर पॉवर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (एनपीसीआईएल) से कुडनकुलम परमाणु बिजली परियोजना में 1,081 का ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) अनुबंध प्राप्त किया है। रिलायंस इंफ्रा के लिए यह एक बेहद प्रतिष्ठित आैर महत्वपूर्ण परियोजना है।
कर्इ तरह के सिविल कार्य हैं शामिल
कंपनी ने एक बयान में सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस अनुबंध में एसएससी पैकेज का डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, निर्माण, परीक्षण और कमीशन और ईपीसी आधार पर संबद्ध सिविल कार्य शामिल हैं। यह परियोजना 56 महीनों में शुरू होनी है।
अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को समय पर पूरा करने का विश्वास
रिलायंस इंफ्रास्ट्रकचर लिमिटेड ईपीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा, "यह हमारे लिए बेहद प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण परियोजना है। यह हमें डिजायन, विनिर्माण और परियोजना प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को दिखाने का मौका प्रदान करेगा। हमें विश्वास है कि हम इस परियोजना को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के साथ समय पर पूरा कर लेंगे।"
हाल ही में किए हैं कर्इ र्इपीसी आर्डर हासिल
हाल के दिनों में रिलायंस इंफ्रास्ट्रकचर लिमिटेड ने बिजली के क्षेत्र में कई ईपीसी आर्डर हासिल किए हैं, जिसमें एनएलसी इंडिया लिमिटेड से दो 250 मेगावॉट की लिग्नाइट-आधारित सीएफबीसी थर्मल बिजली परियोजना, एनटीपीसी लिमिटेड से तीन 500 मेगावॉट बिजली परियोजना की फ्लू गैस डीसल्फराइजेशन वर्क, टैनजेडको से दो 800 मेगावॉट की थर्मल बिजली परियोजना का बीओपी वर्क और 750 मेगावॉट का कंबाइंड साइकल बिजली परियोजना के साथ बांग्लादेश में एकीकृत एलएनजी टर्मिनल परियोजना की 550 एमएमएससीएफडी फ्लोटिंग स्टोरेज री-गैसीफिकेशन यूनिट शामिल हैं।
क्या होता है र्इपीसी
इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) कुछ उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली कॉन्ट्रैक्टिंग व्यवस्था का एक विशेष रूप है जहां ईपीसी ठेकेदार को डिजाइन, खरीद, निर्माण से लेकर सभी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार बनाया जाता है, उपयोगकर्ता या मालिक
Updated on:
10 Apr 2018, 10:52 AM IST
Published on:
10 Apr 2018, 10:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.