
नई दिल्ली। देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक और सीईओ शिखा शर्मा अब केवल सात महीने तक ही अपना कार्य भार संभालेंगी। एक्सिस बैंक निदेशक मंडल ने सोमवार को शिखा शर्मा के मौजूदा कार्यकाल को 3 साल से घटाकर 7 महीने कर दिया है। चौकाने वाली बात ये है की शिखा शर्मा ने खुद ही निदेशक मंडल से आग्रह किया की उनके कार्यकाल में कटौती काे कम कर 31 दिसंबर 2018 तक की रखा जाए। इसके पहले शिखा शर्मा का मौजूदा कार्यकाल 2021 तक के लिए था।
आरबीआर्इ ने पुनर्नियुक्ति पर उठाया था सवाल
गौरतलब है की भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक्सिस बैंक के सीईओ और प्रबंध निदेशक पद पर शिखा शर्मा की पुनर्नियुक्ति पर सवाल उठाया था। फिलहाल एक्सिस बैंक गैर निष्पादित अस्तियों (एनपीए) की समस्या से जूझ रहा है। एक्सिस बैंक ने अपने बयान में कहा की शिखा शर्मा ने खुद ही बोर्ड से आग्रह किया की उनके नए कार्यकाल को घटा दिया जाये, इसे इस साल दिसंबर तक ही रखा जाये। जिसपर बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दे। अब शिखा शर्मा तय समय से 29 माह पहले ही एक्सिस बन की सीईओ और प्रबंध निदेशक के पद से मुक्त हो जाएंगी।
मर्इ में खत्म हो रहा था तीसरा कार्यकाल
आपको बता दें की शिखा शर्मा का तीसरा कार्यकाल 31 मई 2018 को पूरा हो रहा था. साल 2009 से ही वो एक्सिस बैंक की सीईओ और प्रबंध निदेशक का पद संभाल रही है। इसके बारे में एक्सिस बैंक ने शेयर बाजार को भी सूचित कर दिया है। बैंक ने शेयर बाज़ार को दिए अपने सुचना में कहा है की शिखा शर्मा ने एक जून से 31 दिसंबर 2018 तक 7 महीने के छोटे कार्यकाल का ही आग्रह किया है। इसके पहले बैंक ने पिछले साल 8 दिसंबर को 1 जून 2018 से तीन साल के लिए शिखा शर्मा की पुनर्नियुक्त करने का फैसला किया था। हालांकि इस नियुक्ति के लिए रिज़र्व बैंक का मंजूरी लिया जाना अभी बाकी है।
Updated on:
10 Apr 2018, 12:52 PM IST
Published on:
10 Apr 2018, 8:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.