जियो पेमेंट भारत का एेस आठवां पेमेंट बैंक होगा जिसे लाइसेंस मिला है। इसके साथ ही एयरटेल, पेटीएम, इंडिया पोस्ट, आैर फिनो पेमेंट बैंक के बाद पांचवां एक्टिव पेमेंट बैंक होगा। रिलायंस जियो आैर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआर्इ) ने अप्रैल 2018 में इसके लिए हाथ मिलाया था। जियो पेमेंट बैंक लाॅन्च होने के बाद एयरटेल पेमेंट बैंक, व विजय शेखर शर्मा द्वारा प्रोमोटेड पेटीएम को कड़ी टक्कर मिल सकती है। एयरटेल ने अपनी पेमेंट सेवा की शुरुआत नवंबर 2016 में किया था जबकि पेटीएम की शुरुआत मर्इ 2017 में हुर्इ थी। फिनो बैंक को पिछले साल ही जून में शुरू किया गया था।