
नर्इ दिल्ली। नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो चुकी है आैर इसके साथ ही कर्इ कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए वेतन व्रद्रधि करने वाली है। एेसे में एक एेसा सेक्टर है जिसके कर्मचारियों काे इस साल वेतन व्रद्रधि या तो नहीं मिलेगा या फिर बेहद मामूली मिलेगा। एेसे में इस सेक्टर में काम कर रहे करीब 30-40 फीसदी कर्मचारियों को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल पिछला वित्त वर्ष देश के टेलिकाॅम सेक्टर के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। जिसके बाद हो सकता है कि अब नए वित्त वर्ष में टेलिकाॅम सेक्टर के काम कर रहे लोगों को इस बार बोनस से भी हाथ धाेना पड़े।
यह भी पढ़ें - अगर आप भी लेते हैं अपने पेरेंट्स ने उधार, तो इस समस्या के लिए रहिए तैयार
क्या है कारण
टेलिकाॅम सेक्टर में आमतैार पर जून के माह में वेतन व्रद्रधि किया जाता है। टैरिफ वाॅर के बाद टेलिकाॅप आॅपरेटर्स, टावर फर्म्स, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर ने पिछले 16 माह में एक लाख कर्मचारियों को कम कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ टेलिकाॅम सेक्टर से जुड़े जानकारों का मानना है कि पिछला साल इस सेक्टर के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा आैर इसके साथ ही युवाआें की एक लंबी कतार है जो इस सेक्टर में काम करना चाहती हैं। एेसे में मौजूदा कर्मचारियों पर इसका असर वेतन व्रद्रधि ने होने के रुप में पड़ सकता है। सितंबर 2016 में जियो के लाॅन्च होने के बाद से ही दूसरी टेलिकाॅम दबाव महसूस कर रही है।
यह भी पढ़ें - EMI भरने से हैं परेशान तो करें ये पांच काम, नहीं होगी दिक्कत
आॅपरेटिंग काॅस्ट कम करने पर भी जोर
टेलिकाॅम सेक्टर के लिए पिछला एक साल चुनौतीपूर्ण रहा है, जिसके वजह से इस सेक्टर के करीब 40 फीसदी कर्मचारियों को इस साल वेतन व्रद्रधि का लाभ नहीं मिलेगा। यदि उनके वेतन में व्रद्रधि होता भी है तो वो मामूली होगा। दरअसल कुछ टेलिकाॅम कंपनियां तो आॅपरेटिंग काॅस्ट तक को कम करने पर फोकस कर रही। इसके लिए वो आॅफिस रेंट, मेंटेनेंस, सेक्योरिटी जैसे खर्च को कम करन में लगी हुर्इ हैं। एेसे में वेतन व्रद्रधि का तो सवाल भी नहीं पैदा होता। इस बार टेलिकाॅम सेक्टर के लगभग 40-50 फीसदी कर्मचारियों के वेतन में व्रद्रधि नहीं होगी। जो कर्मचारी रिटेंशन लिस्ट में है उन्हे 5 फीसदी आैर जो सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हैं उन्हे 9 फीसदी तक की वेतन व्रद्रधि मिल सकती है।
Published on:
12 Apr 2018 11:06 am

बड़ी खबरें
View Allउद्योग जगत
कारोबार
ट्रेंडिंग
