3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुस्ती के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 10,400 के पार, रुपया भी सपाट स्तर पर

आज सेंसेक्स की शुरुआत सपाट चाल के साथ हुर्इ लेकिन निफ्टी 10,400 के पार पहुंचने में कामयाब रहा।

2 min read
Google source verification
Share Market

मुंबर्इ। आज (गुरूवार ) को घरेलू बाजार की शुरुआत सुस्ती के साथ हुर्इ। आज सेंसेक्स की शुरुआत सपाट चाल के साथ हुर्इ लेकिन निफ्टी 10,400 के पार पहुंचने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 33,900 के स्तर खुला जबकि निफ्टी 10,407 के स्तर पर आज के कारोबार की शुुरुआत की। मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों में सुस्ती नजर आ रही है। फिलहाल 30 शेयरों वाला बीएसर्इ का प्रमुख इंडेक्स 15 अंकी की मामूली तेजी के साथ 33,955 के स्तर पर आैर निफ्टी 6 अंको की तेजी के साथ 10,408 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैं।


ये हैं टाॅप गेनर्स

आज के बाजार में शुरुआती गेनर्स में एचसीएल टेक्नोलाॅजी, टीसीएस, टेक महिन्द्रा, आेएनजीसी, टाटा मोटर्स, बजाज आॅटो आैर भारती एयरटेल है। जबकि एचपीसीएल, बीपीसीएल, आर्इआेसी के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। डाॅ रेड्डीज लैब्स, सन फार्मा, आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक, कोटक महिन्द्रा, आैर एल्केम लैब्स के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।


सेक्टोरियल इंडेक्स का एेसा है प्रदर्शन

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो इसमें आॅटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आर्इटी के शेयर्स में खरीदारी देखने को मिल रही। एफएमसीजी, फार्मा, मेटल, आैर आॅयल एंड गैस के शेयरों मे बिकवाली का माहौल है।


रुपए की सपाट शुरुआत

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत सपाट स्तर पर हुर्इ। आज डाॅलर के मुकाबले रुपया बिना किसी बदलाव के 65.31 के स्तर पर खुला। इसके पहले बुधवार को डाॅलर के मुकबाले रुपए में कमजोरी देखने को मिली। पिछले दिन डाॅलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे टूटकर 65.31 के स्तर पर बंद हुआ था।


वैश्विक बाजारों में गिरावट, एशियार्इ बाजारों में सुस्ती

रूस को अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सीधी चेतावनी के बाद इसका असर अमरीकी बाजारों पर देखने को मिला । बुधवार को कारोबार के बाद अमरीकी बाजार 0.4 - 0.9 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। प्रमुख इंडेक्स डाआे जोंस 218 अंक गिरकर 24,189 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डेक भी 25 अंक लुढ़ककर 7,069 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी इंडेक्स 500 14 अंको की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। एशियार्इ बाजारों में सुस्ती का माहौल देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केर्इ 35 अंक की गिरावट के साथ 21,654 के स्तर पर, हैंग सेंग 47 गिरकर 30,945 अंक पर कारोबार कर रहा है। कोरियो के कोस्पी की बात करें तो इसमें भी 0.1 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। शंघार्इ कम्पोजिट में 0.25 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है।

Story Loader