रोजगार देने में नाकाम रहा मनरेगा
पीएम मोदी की सरकार की नाकामी यहीं तक नहीं है केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक साल 2013-14 में मनरेगा के तहत रोजगार पाने वाले परिवारों की संख्या 46,59,347 थी।जो साल 2016-17 में घटकर 39,91,169 रह गई। मोदी सरकार गरीबों को 100 दिन का रोजगार देने में तो नाकाम रही ही है। साथ ही गरीबों को रोजगार रोजगार मुहैया करा पाने में भी नाकाम साबित हुई है। आपको बता दे एक समय में मनरेगा इतना सफल रहा था की विश्व बैंक ने मनरेगा को 2015 में दुनिया के सबसे बड़े पब्लिक वर्क प्रोग्राम की संज्ञा दी थी।