वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम फ्रेडरिक डेस्नर्ड है। डेस्नर्ड एक फ्रेंच परफ्यूम एंड काॅस्मेटिक कंपनी में काम करते थे। डेस्नर्ड अपने काम से तंग आकर कंपनी पर आरोप लगाया कि उनके नियोक्ता ने जानबूझकर उन्हें एक उच्च प्रोफाइल से डिमोट कर छोटे पद पर रखा था। उनके अनुसार इसके पीछे कंपनी की मंशा थी की वो अपने जाॅब से परेशान होकर अपनी स्वेच्छा से नौकरी छोड़ दें। बाद में एक कार क्रैश में घायल हाेने से उन्हें एक लंबे अवधि के लिए छुट्टी लेनी पड़ी जिसके बाद कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया।