इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर भी मौजूद थे। तो वहीं पार्टी के दौरान ट्रंप की बेटी इवांका ने इंद्रा नूई के बारे में कहा, 'आप मेरे साथ कई लोगों की प्रेरणास्त्रोत हैं।' पार्टी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी खुद को इंद्रा नूई की तारीफ करने से नहीं रोक पाए। ट्रंप ने इस मौके पर कहा, 'आप के यहां आने से हम बहुत खुश हैं। हम अमेरिका को फिर से महान बनाने में आपकी राय और विचार जानने चाहते हैं।'