7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैट्रो फ्लोर पर बैठकर सफर करने वालों से वसूला गया 38 लाख रुपए जुर्माना

दिल्ली मेट्रो ने करीब 11 महीनों में ट्रेन के फर्श पर बैठकर यात्रा करने वालों के खिलाफ जबरदस्त जुर्माना ठोका करते पकड़े गए लोगों से 38 लाख रुपया जुर्माना वसूल किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 8 Aug 2018, 4:51 PM IST

Metro Train

मैट्रो फ्लोर पर बैठकर सफर करने वालों से वसूला गया 38 लाख रुपए जुर्माना

नर्इ दिल्ली। मैट्रो में सफर करने वालों को अब कड़े नियमों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में जो रिपोर्ट सामने आर्इ है वो वाकर्इ डराने वाली है। दिल्ली मैट्रो ने ट्रेन के फर्श पर बैठकर यात्रा करने वालों से 38 लाख रुपए तक का जुर्माना वसूल किया है। वहीं इसके अलावा मैट्रो ने तमाम नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लाखों रुपयों का जुर्माना वसूल किया है। आइए आपको भी बताते हैं कि मैट्रो ने किन किन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन लेकर जुर्माना वसूल किया है।

आरटीआर्इ तहत मिली जानकारी
दिल्ली मेट्रो ने करीब 11 महीनों में ट्रेन के फर्श पर बैठकर यात्रा करने वालों के खिलाफ जबरदस्त जुर्माना ठोका करते पकड़े गए लोगों से 38 लाख रुपया जुर्माना वसूल किया है। यह जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत प्राप्त जवाब में सामने आई है। गंदगी फैलाने, बाधा उत्पन्न करने, उचित टोकन के बिना यात्रा करने और अधिकारियों के काम में बाधा डालने सहित विभिन्न अपराधों के लिए जून 2017 से मई 2018 के बीच 51,000 लोगों से कुल 90 लाख रुपए वसूल गए हैं।

इस लाइन में वसूला गया सबसे अधिक जुर्माना
आरटीआई के जवाब के तहत डीएमआरसी ने बताया है कि इनमें से सबसे अधिक 38 लाख रुपया फर्श पर बैठने वालों से वसूला गया है। ट्रेन के फर्श पर बैठने के लिए 19,026 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। मेट्रो के नियमों के अनुसार मेट्रो ट्रेन के फर्श पर बैठना दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। जिसके तहत 200 रुपए का जुर्माना वसूला जाता है। वहीं डीएमआरसी ने मेट्रो की ब्लू लाइन पर ट्रेन की छत पर यात्रा करने वाले खिलाफ 50 रुपए का जुर्माना वसूला है। अगर मैट्रो की लाइनों के हिसाब से जुर्माने का हिसाब लगाया जाए तो येलो लाइन पर सबसे अधिक जुर्माना 39,20,220 रुपया वसूला गया है। सुनने में आ रहा है कि जब फ्लोर पर बैठने वालों से जुर्माना वसूला गया तो वो ताज्जुब करने लगे।