
नई दिल्ली। IPL 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होगा। साउथ अफ्रीका के 5 खिलाड़ियों ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ किए अपने वादा को पूरा कर दिखाया है। इन खिलाड़ियों में क्विंटन डिकॉक, कगिसो रबाडा, एनरिच नोखिया, लुंगी एंगिडी और डेविड मिलर का नाम शामिल है। जो आईपीएल खेलने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ चल रही 3 वनडे मैचों की सीरीज बीच में छोड़कर भारत के लिए रवाना हो गए। वैसे तो ये पांचों खिलाड़ी 4 अलग-अलग टीमों से खेलेंगे। लेकिन इनके आईपीएल में शामिल होने से खास दिल्ली कैपिटल्स की ताकत बहुत ज्यादा बढ़ गई है। क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स से साउथ अफ्रीका के 2 वर्ल्ड क्लास गेंदबाज कगिसो रबाड़ा एनरिच नोखिया जुड़ गए हैं।
पाकिस्तान से निकलते ही शेयर की तस्वीरें
साउथ अफ्रीका के इन पांच खिलाड़ियों के पाकिस्तान से निकलते ही आईपीएल फ्रेंचाइजियों के मालिकों और उनके फैंस के चेहरों पर खूशी छा गई। खासकर दिल्ली कैपिटल्स के फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं। क्योंकि इन 5 खिलाड़ियों में से दो दिल्ली मुख्य गेंदबाज हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के पाकिस्तान से निकलते ही आईपीएल फ्रेंचाइजियों के मालिकों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दिल्ली ने दोनों खिलाड़ियों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘रबाडा और नोखिया आईपीएल 2021 के लिए निकल पड़े हैं।'
राजस्थान रॉयल्स से जुड़ेंगे डेविड मिलर
डेविड मिलर ने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा, ‘साउथ अफ्रीकी टीम के साथ अप्रैल की अच्छी शुरुआत अब भारत में राजस्थान रॉयल्स के लिए चल पड़ा हूं।’
धोनी और रोहित की भी बड़ी ताकत
गौरतलब है कि साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी लुंगि एंगिडी धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे तो क्विंटन डिकॉक रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से। इन दोनों खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजियों ने भले सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी नहीं दी। लेकिन ये खिलाड़ी अपनी—अपनी टीमों से जुड़ने के लिए साउथ अफ्रीका से निकल पड़े हैं।
दूसरे वनडे में जीत में निभाई अहम भूमिका
आईपीएल 2021 में शामिल होने पाकिस्तान से भारत के लिए रवाना हुए साउथ अफ्रीका के इन 5 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब अफ्रीकी टीम को अपनी बाकी सीरीज इन 5 खिलाड़ियों के बैगर ही आगे बढ़ानी होगी। इन दोनों टीमों को यहां वनडे सीरीज के बाद 4 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। हालांकि इन सभी खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) से पहले ही इसकी मंजूरी ले ली थी।
Published on:
06 Apr 2021 12:10 am
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
