इशान पोरेल की खासियत
जिसने विराट कोहली से दिग्गज खिलाड़ी को ललकारा है उसमें कुछ तो खास बात होगी। बता दें कि इस खिलाड़ी के नाम 2018 का अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब है। न्यूजीलैंड में जब अंडर-19 भारतीय टीम चौथी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी, तो ये गेंदबाज उस टीम का हिस्सा था। और तो और 2020-2021 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी ये गया था। मुख्य गेंदबाज के तौर पर तो नहीं पर नेट बॉलर बनकर। BCCI ने दौरे के लिए जिन 4 गेंदबाजों को नेट बॉलर के तौर पर चुना था, उनमें एक नाम इसका भी था। लेकिन, दुर्भाग्यवश हैमस्ट्रिंग इंजरी ने इसे वापस इंडिया लौटने को मजबूर कर दिया था।