22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ी, कप्तान श्रेयस अय्यर को कंंधे में लगी गंभीर चोट

इंग्लैंड (England) के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाज और आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधे में गंभीर चोट लगी। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा....!  

2 min read
Google source verification
shreyas_iyer.png

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच मंगलवार को पुणे में खेले गए वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 66 रनों से करारी मात दी। लेकिन इस दौरान भारतीय बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को फील्डिंग के दौरान कंधे में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद फिजियो और हार्दिक पांड्या की मदद से अय्यर को मैदान से बाहर ले जाया गया। उनकी जगह शुभमन गिल को फील्डिंग में रिप्लेस किया गया। अय्यर को चोट लगने से पिछले साल आईपीएल में रनरअप रही दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला 10 अप्रैल को महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स से होना है।

यह भी पढ़ें-IPL 2021: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 टॉप खिलाड़ी, 349 छक्कों के साथ पहले नंबर पर क्रिस गेल

इंग्लैंड की पारी के 8वें ओवर में लगी चोट
श्रेयस अय्यर को कंधे में चोट उस समय लगी जब इंग्लैंड की पारी का 8वां ओवर चल रहा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जानकारी दी है कि अय्यर जब जॉनी बेयरस्टो के शॉट पर बाउंड्री होने से रोकने का प्रयास कर रहे थे तब उन्हें बाएं कंधे में चोट लग गई। उन्होंने बाउंड्री जाने से रोक दिया लेकिन बाद में उन्हें कंधे पर दर्द होने लगा जिसके कारण अय्यर को मैदान से बाहर ले जाया गया। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अय्यर के कंधे में फ्रैक्चर हुआ है और वह तीन से चार हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-IPL 2021 : पहली बार खेलेंगे ये विदेशी खिलाड़ी, सबसे महंगे बिके है Kyle Jamieson

स्कैन रिपोर्ट से मिलेगी अपडेट
बीसीसीआई ने बताया है कि अय्यर अगले दो मैचों में नहीं खेलेंगे। इस चोट की वजह से अय्यर आईपीएल के शुरुआती मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। हालांकि इसके बारे में जानकारी स्कैन की रिपोर्ट सामने आने के बाद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 के लिए जारी हुआ एंथम-'इंडिया का अपना मंत्रा', वीडियो हुआ वायरल

रोहित के खेलने पर भी संशय
बीसीआई ने बताया कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी फील्डिंग करने नहीं उतरे। रोहित को बल्लेबाजी करते वक्त मार्क वुड की गेंद पर चोट लगी थी और उन्हें बाद में दर्द का एहसास हुआ। रोहित शर्मा अगले मैच में खेलेंगे या नहीं इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।

आइए जानें-IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें-IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list
आइए जानें-IPL 2021-Rajasthan Royals squad and Players list
आइए जानें-IPL 2021- Kolkata Knight Riders Squad and Players list