
नई दिल्ली। IPL 2021 का महाकुंभ 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जो 30 मई तक चलेगा। इस बीच टीम इंडिया के युवा क्रिकेटर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishbha Pant), पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और इशान किशन (ishan kishan) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कोई अभिनेत्री को डेट कर रहा है तो कोई मॉडल को। आइए जानते हैं इन 3 खिलाड़ियों की लव स्टोरी को लेकर दिलचस्प फैक्ट्स।
ऋषभ पंत (Rishbha Pant)
टीम इंडिया के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में किए गए अपने धमाकेदार प्रदर्शन के लिए चलते सबसे चहेते बने हुए हैं। वहीं हाल ही में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स टीम का कप्तान भी बनाया गया है। लेकिन वह फिलहाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कही ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि पंत उत्तराखंड की रहने वाली ईशा नेगी को डेट कर रहे हैं। वही इससे पहले पंत का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से जुड़ा था। लेकिन हाल ही खबरें आई थी कि पंत ने उन्हें अपने व्हाट्स पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ रूबरू होते हुए पंत नाम के किसी क्रिकेटर को जानने से इनकार कर दिया। पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी पेशे से एक इंटीनियर डिजाइनर हैं।
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)
पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला है, लेकिन वह उस मौके का ठीक से फायदा नहीं उठा पाए और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में चांस नहीं मिला। लेकिन उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 8 मैचों में 827 रन बनाकर सबको दिखा दिया है कि लंबी रेस के घोड़े हैं। इन दिनों वह आईपीएल 2021 के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि पृथ्वी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। दोनों अच्छे दोस्त हैं। प्राची एक्ट्रेस और डांसर हैं। वो कलर्स टीवी के मशहूर सीरियल उड़ान में काम कर चुकी हैं। वैसे प्राची एक मॉडल भी हैं। वे बेली डांसिंग के लिए भी मशहूर हैं।
इशान किशन (ishan kishan)
इशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन डेब्यू किया था। फिलहाल वह आईपीएल 2021 में धमाल मचाने को तैयार हैं, लेकिन इस बीच वह मॉडल अदिति को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि इशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया का जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था। अदिति ने एलिट मिस राजस्थान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वे इसमें रनर-अप रही थीं। इसके बाद उन्होंने 2017 में फेमिना मिस इंडिया राजस्थान का टाइटल अपने नाम किया। उसी साल एफबीसी कलर्स फेमिना में मिस इंडिया 2017 में वे टॉप-15 में रहीं। 2018 में अदिति ने मिस सुपरनेचुरल का खिताब भी जीत लिया।
Published on:
05 Apr 2021 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
