
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 (IPL 2021) का महाकुंभ शुरू होने में सिर्फ 4 दिन ही शेष बचे हैं। सभी टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने टीम के ट्रेनिंग कैंप में जमकर पसीना बहा रहे हैं। महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की नजरें इस बार अपनी टीम को एक ओर खिताब दिलाने पर हैं। इसके लिए वह जमकर मैदान में पसीना बहा रहे हैं। धोनी के प्रैक्टिस सेशन के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोमवार को उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार धोनी के क्या इरादे हैं। इस वीडियो नेट्स पर धोनी एक के बाद एक अपने पसंदीदा हेलिकॉप्टर शॉट लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी धोनी के कई वीडियो सामने आ चुके हैं।
सीएसके ने शेयर किया वीडियो
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर धोनी के नेट्स सेशन का वीडियो शेयर किया है। सीएसके आईपीएल 2021 में अपना पहला मैच 10 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी। प्रैक्टिस वीडियो में धोनी को हेलिकॉप्टर शॉट खेलते देख हर कोई उनकी बल्लेबाजी का कायल हुए जा रहा है। बता दें कि पिछला सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ खास नहीं रहा था। इस बार धोनी की टीम पिछली कड़वी यादों को भुलाकर खिताबी जीत के लिए खेलने उतरेगी।
9 अप्रैल को खेला जाएगा उद्धाटन मैच
09 अप्रैल से दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का आगाज होने जा रहा है। यह आईपीएल का 14वां सीजन खेला जाएगा। इस आईपीएल का पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। वहीं इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स 10 अप्रैल को अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेंगी।
टीम इस प्रकार है- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), फैफ डु प्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, रॉबिन उथप्पा, रविंद्र जडेजा, सैम करन, ड्वेन ब्रावो, कर्ण शर्मा, आर साई किशोर, मिचेल सैंटनर, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, जोश हेजलवुड, केएम आसिफ, मोईन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भागात वर्मा, हरी निशांत।
Updated on:
05 Apr 2021 07:38 pm
Published on:
05 Apr 2021 07:16 pm

बड़ी खबरें
View Allआईपीएल
ट्रेंडिंग
