3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2021: पार्थिव पटेल ने कहा, मुंबई इंडियंस के पास बेस्ट प्लेइंग XI

पार्थिव पटेल का मानना है कि गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास एक संतुलित टीम है ।IPL 2021 में अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है।

2 min read
Google source verification
Parthiv Patel

Parthiv Patel

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के साए के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 शुरू होने जा रहा है। इस बार आईपीएल में बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा। 2 साल बाद अपने देश में हो रहे आईपीएल के 14वें सीजन में किसी भी टीम को घरेलू मैदान का फायदा नहीं मिलेगा। ऐसे में सभी टीमों के सामने प्लेइंग इलेवन चुनना एक बहुत बड़ी चुनौती है। इस बारे में बात करते हुए भारत के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना है कि डिफेंस चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास ऐसी टीम है जो किसी भी मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है। वानखेड़े में नहीं खेलने से उनके लिए कोई बड़ी समस्या नहीं है। बता दें कि मुंबई इंडियंस अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत चेन्नई में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम के खिलाफ करेंगी।

यह भी पढ़ें :— IPL 2021 : आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, पहले नंबर है क्रिस गेल

प्लेइंग इलेवन के साथ अधिक छेड़छाड़ की जरूरत नहीं
एक इंटरव्यू में पार्थिव पटेल कहा कि मुंबई इंडियंस टीम काफी सुलझी हुई है। उन्होंने कहा कि गत चैंपियन को अपने प्लेइंग इलेवन के साथ अधिक छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है। पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि मुझे मुंबई इंडियंस यह सोचने की जरूरत नहीं है कि वह कहां खेलेंगे। क्योंकि इस बार सभी टीमों को अपने घरेलू मैदान का फायदा नहीं मिलने वाला है। सभी टीमों अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

मुंबई के सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन
पार्थिव पटेल ने आगे कहा कि अगर मुंबई चेन्नई में खेल रही है तो कुछ स्पिनर के प्लेइंग इलेवन में उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी से मुंबई को फायदा मिलेगा। पांड्या अब अच्छी गेंदबाजी कर रहे है। वह अपने चार ओवर पूरे फेंक सकते है। वहीं किरॉन पोलार्ड पोलार्ड भी अपनी धीमी गेंद काफी अच्छे से डालता है। इस समय राहुल चहर भी इस समय अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इस प्रकार से मुंबई टीम के साथ खिलाड़ी अच्छा खेल रहे है।


मुंबई इंडियंस की पूरी टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, अर्जुन तेंदुलकर, मार्को जानसेन, युधवीर सिंह, जयंत यादव, किरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

आइए जानें— IPL 2021- Mumbai Indians Squad and Players list

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures